क्रिकेट

IND vs SL: इतिहास रचने से बस 7 रन दूर हैं यशस्वी जायसवाल, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे

India vs Sri Lanka 2nd T20 Match, Yashasvi Jaiswal Records: भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मुकाबला टीम के साथ यशस्वी जायसवाल के लिए काफी अहम है। युवा बल्लेबाज सिर्फ 7 रन बनाने ही ऐसा करने दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

Image

यशस्वी जायसवाल। (फोटो- BCCI X)

Photo : Twitter

India vs Sri Lanka 2nd T20 Match, Yashasvi Jaiswal Records: गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव के नए युग का शानदार तरीके से आगाज हुआ। तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने मेजबान श्रीलंका को 43 रन से हराकर आसान जीत हासिल की। टीम इंडिया के शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत के अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारी खेली। इनके शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 200 से अधिका का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलने उतरी श्रीलंका ने भी अच्छी शुरुआत की, लेकिन लक्ष्य हासिल करने में सफल नहीं रही। इसी जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन टी20 मैचों की सीरीज पर 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। अब दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया की नजर सीरीज पर कब्जा जमाने पर है।

यशस्वी बन जाएंगे ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का मौजूदा साल में बल्ला जमकर चल रहा है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने हुए 190.47 की स्ट्राइक रेट से 21 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 40 रन बनाए। इसी पारी की बदौलत वे मौजूदा सीजन में 1000 रन बनाने के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने 12 मैचों के 17 पारियों में कुल 993 रन बनाए हैं। अगर वे श्रीलंका के खिलाफ 7 रन बनाने में सफल होते हैं तो वे मौजूदा सीजन में 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। दूसरे नंबर पर श्रीलंका के कुसल मेंडिस 25 मैचों की 27 पारियों में 878 रन बनाए हैं। वहीं, रोहित शर्मा 17 मैचों की 22 पारियों में 833 रन के साथ चौथे नंबर पर हैं।

100 से ज्यादा चौके जमा चुके हैं यशस्वी

श्रीलंका के खिलाफ आक्रामक पारी खेलने वाले यशस्वी जायसवाल मौजूदा साल में 100 से ज्यादा चौके जमा चुके हैं। उन्होंने 12 मैचों में कुल 101 चौथे जमाए हैं और 40 छक्के जड़े हैं। वे दोनों ही मामले में टॉप पर हैं। वहीं, चौके जड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के कुसल मेंडिस (92) और तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा (92) हैं।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article