IND vs SA 2nd Test, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर: टीम इंडिया पर हार का खतरा, बढ़िया खेले तो होगा ड्रॉ
IND vs SA 2nd Test Live Score, Today Match Live Cricket Score Hindi, (भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट मैच लाइव स्कोर) Bharat Banaam South Africa 2nd Test Live Scorecard Online:
IND vs SA 2nd Test, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर: टीम इंडिया पर हार का खतरा, बढ़िया खेले तो होगा ड्रॉ
इससे पहले ट्रिस्टन स्टब्स के 94 रन की आकर्षक पारी से दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 260 रन बनाकर घोषित कर दी। इस तरह भारत के सामने सीरीज में बराबरी करने के लिए 549 रन का विशाल लक्ष्य है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारत 201 रन ही बना पाया था। पहली पारी के आधार पर दक्षिण अफ्रीका ने 288 रन की बढ़त हासिल की।
स्टब्स ने 180 गेंद का सामना करके 94 रन बनाए जिसमें 9 चौके और एक छक्का शामिल है। उन्होंने टोनी डि जॉर्जी (49) के साथ चौथे विकेट के लिए 101 रन और वियान मुल्डर (नाबाद 35) के साथ पांचवें विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की। भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 62 रन देकर चार विकेट लिए। वाशिंगटन सुंदर ने एक विकेट लिया।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
साउथ अफ्रीका प्लेइंग इलेवन (SA Playing XI)- रियान रिकेल्टन, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, तेंबा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को जेनसन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज।
भारत की प्लेइंग इलेवनन (India Playing XI)- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, नीतीश रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
