
IND vs SA 2nd Test Highlights: द.अफ्रीका ने भारत को घर में घुसकर रौंदा, पहली बार 2-0 से जीती सीरीज
India vs South Africa Highlights: द.अफ्रीका क्रिकेट टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम को गुवाहाटी में खेले गए टेस्ट मैच में 408 रनों से हार थमा दी है। इस जीत के साथ ही उन्होंने टेस्ट सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया है। ये द.अफ्रीका की ये भारत की सरजमीं पर 25 सालों में पहली टेस्ट सीरीज जीत है। वहीं ये उनकी भारतीय जमीं पर पहली क्लीन स्वीप भी है। इस हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी हालत खराब हो गई है। मैच की बात करें तो इसमें द.अफ्रीका क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और कुल 489 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। इसके जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में केवल 201 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। इसके बाद द.अफ्रीका की टीम ने दूसरी पारी में 260 रनों पर इसे डिक्लेर किया और भारत को जीत के लिए 572 रनों का लक्ष्य दिया और इसके बाद भारतीय टीम केवल 140 रनों पर आउट हो गई और 408 रनों से हार गई।