Who Won The Toss Today, IND vs SA, India vs South Africa 3rd T20I Match Toss Live: भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच चार मैच की अंतरराष्ट्रीय टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज सेंचुरियन में खेला जा रहा है। सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 61 रन के अंतर से जीत हासिल की थी। इसके बाद रोमांचक रहे दूसरे मुकाबले में मेजबान दक्षिण अफ्रीका की टीम 3 विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही। दो मैच के बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में दोनों टीमों की नजर तीसरे मुकाबले में जीत दर्ज करके सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने पर है। दूसरे टी20 मुकाबले में टॉस की भूमिका अहम रहने वाली है। आइए जानते हैं टी20 मुकाबले में किसके पाले में गिरा सिक्का और उसने किया क्या फैसला?
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टॉस टाइम (IND vs SA 3rd T20I Match Toss Time)
-भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबले में भी दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका स्टेडियम (IND vs SA 3rd T20I Match Venue)
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला सेंचूरियन के सुपर स्पोर्ट्स पार्क में खेला जा रहा है।
