LIVE

IND vs SA 3rd T20 Highlights: टीम इंडिया ने 106 रन से दर्ज की जीत, सीरीज में की बराबरी

IND vs SA 3rd T20 Highlights: टीम इंडिया ने 106 रन से दर्ज की जीत, सीरीज में की बराबरी

IND vs SA 3rd T20 Highlights: टीम इंडिया ने 106 रन से दर्ज की जीत, सीरीज में की बराबरी

टीम इंडिया ने कुलदीप की 5 विकेट के स्पेल के दम पर साउथ अफ्रीका को 106 रन से हरा दिया। साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 202 रन का लक्ष्य था, लेकिन कुलदीप की फाइफर के सामने साउथ अफ्रीका की टीम 13.5 ओवर में केवल 95 रन पर सिमट गई। कुलदीप ने 2.5 ओवर की गेंदबाजी में 17 रन देकर 5 विकेट चटकाए।

इससे पहले सूर्यकुमार यादव की शानदार सेंचुरी और यशस्वी जायसवाल की 60 रन की पारी के दम पर टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के सामने 202 रन का लक्ष्य रखा। सूर्या ने 56 गेंद में 100 रन की पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और 8 छक्के लगाए।

India VS South Africa 1st Live Score Streaming Watch Here

DEC 14, 2023 23:48 IST

IND vs SA 3rd T20 Live Score: टीम इंडिया ने की सीरीज में बराबरी

टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 106 रन से हराकर 3 मैच की टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली।
DEC 14, 2023 23:26 IST

IND vs SA 3rd T20 Live Score: आधे ओवर खत्म

आधे ओवर खत्म, जीत के लिए संघर्ष कर रही है साउथ अफ्रीका की टीम। 5 विकेट के नुकसान पर टीम 75 रन बना चुकी है। मिलर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
DEC 14, 2023 23:10 IST

IND vs SA 3rd T20 Live Score: जडेजा ने पहले ही ओवर में झटका विकेट

रवींद्र जडेजा ने पहले ही ओवर में एडेन मार्करम को 25 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा। साउथ अफ्रीका 42 रन के स्कोर पर 4 विकेट खो चुकी है। उसके सामने 202 रन का लक्ष्य है।
DEC 14, 2023 22:52 IST

IND vs SA 3rd T20 Live Score: 3 ओवर बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर

3 ओवर बाद साउथ अफ्रीका ने 1 विकेट के नुकसान पर 22 रन बना लिए हैं। उसके सामने 202 रन का लक्ष्य है। टीम इंडिया के लिए बुरी खबर यह है कि कप्तान सूर्यकुमार यादव चोट के कारण मैदान से बाहर जा चुके हैं।
DEC 14, 2023 22:45 IST

IND vs SA 3rd T20 Live Score: दूसरे ओवर में मिली सफलता

टीम इंडिया के उभरते हुए गेंदबाज मुकेश कुमार ने अपने पहले ही ओवर में सफलता दिला दी। उन्होंने मैथ्यू को 4 रन के निजी स्कोर पर प्ले डाउन किया।
DEC 14, 2023 22:15 IST

IND vs SA 3rd T20 Live Score: भारत ने रखा 202 रन का लक्ष्य

सूर्या की सेंचुरी और जायसवाल के 60 रन की पारी के दम पर टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए।
DEC 14, 2023 22:09 IST

IND vs SA 3rd T20 Live Score: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा शतक

सूर्यकुमार यादव ने 55 गेंद में 7 चौके और 8 छक्कों की मदद से सेंचुरी पूरी की। यह टी20 में उनका चौथा शतक है और उन्होंने हिटमैन की बराबरी कर ली है।
DEC 14, 2023 22:04 IST

IND vs SA 3rd T20 Live Score: बर्गर ने लिया पहला विकेट

बर्गर ने इनफॉर्म बल्लेबाज रिंकू सिंह को आउट कर दिया है। उन्होंने 14 रन की छोटी से पारी खेली। टीम इंडिया की पारी में अब भी 9 गेंद शेष हैं।
DEC 14, 2023 21:40 IST

IND vs SA 3rd T20 Live Score: यशस्वी जायसवाल आउट

यशस्वी जायसवाल 60 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद आउट हो गए हैं।
DEC 14, 2023 21:33 IST

IND vs SA 3rd T20 Live Score: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक

यशस्वी जायसवाल के बाद सूर्यकुमार यादव ने भी अर्धशतक जड़ दिया है।
DEC 14, 2023 21:28 IST

IND vs SA 3rd T20 Live Score: भारत का स्कोर 100 के पार

भारतीय क्रिकेट टीम का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। फिलहाल यशस्वी जायसवाल और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद हैं।
DEC 14, 2023 21:26 IST

IND vs SA 3rd T20 Live Score: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा अर्धशतक

यशस्वी जायजवाल ने 33 गेंदों पर अपना अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने सूर्या के साथ पारी को संभाल लिया है।
DEC 14, 2023 20:46 IST

IND vs SA Live Score: महाराज ने डाला चमत्कारिक ओवर

तीसरे ओवर में केशव महराज ने अपनी टीम की वापसी करा दी। इस ओवर में उन्होंने 2 गेंद पर दो विकेट लिए और केवल 2 रन दिया।
DEC 14, 2023 20:41 IST

IND vs SA Live Score: दूसरा ओवर रहा जायसवाल के नाम

दूसरे ओवर में जायसवाल ने 15 रन बटोरे। 2 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 29 रन हो गया है। दोनों ओपनर अच्छी लय में दिख रहे हैं।
DEC 14, 2023 21:08 IST

IND vs SA 3rd T20 Live Score: टीम इंडिया की विस्फोटक शुरुआत

3 चौके सहित टीम इंडिया ने विस्फोटक शुरुआत की है। 1 ओवर के बाद टीम ने बिना किसी नुकसान के 14 रन बना लिए हैं।
DEC 14, 2023 21:21 IST

Ind Vs SA T20 Live Score: 3 बदलाव के साथ उतरी है साउथ अफ्रीका

रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एडेन मार्कराम (सी), हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, लिज़ाद विलियम्स, तबरेज़ शम्सी, नंद्रे बर्गर
DEC 14, 2023 20:06 IST

IND vs SA Live Score: बिना किसी बदलाव के उतरी है टीम इंडिया

टीम इंडिया ने इस मैच में सेम टीम उतारी है। यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार
DEC 14, 2023 20:03 IST

IND vs SA Live Score: मार्करम ने जीता टॉस

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी साउथ अफ्रीका, आज के मैच में कोएट्जे और यान्सेन को दिया गया है आराम।
DEC 14, 2023 21:32 IST

Ind Vs SA T20 Live Score: मैच से पहले साउथ अफ्रीका को लगा झटका

मैच से पहले साउथ अफ्रीकी टीम को बड़ा झटका लगा है। मार्को यान्सेन और जेराल्ड कोएट्जे आज के मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं।
DEC 14, 2023 19:01 IST

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका लाइव स्कोर: वांडरर्स का मौसम है साफ