IND Vs SA 3rd ODI Highlights: पांच साल बाद दक्षिण अफ्रीका में युवा सितारों के साथ टीम इंडिया ने लहराया जीत का परचम
IND Vs SA 3rd ODI Highlights: पांच साल बाद दक्षिण अफ्रीका में युवा सितारों के साथ टीम इंडिया ने लहराया जीत का परचम
पार्ल के बोलैंड पार्क में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 296 रन बनाए और मेजबान टीम को 297 रन का लक्ष्य दिया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम को संभाला। संजू ने 114 गेंदों पर 108 रन बनाए। यह उनका वनडे करियर का पहला शतक है। वहीं, तिलक वर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली। डेब्यूटेंट रजत वर्मा कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। वे 22 रन पर आउट हो गए। दक्षिण अफ्रीका के ब्यूरन हेंड्रिक्स ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी मेजबान टीम दक्षिण अफ्रीका की टीम 45.5 ओवर में 218 रन पर ऑलआउट हो गई। टॉनी डी जॉर्जी ने शानदार पारी खेली, लेकिन इसके बाद भी टीम जीत हासिल नहीं कर पाई। जॉर्जी ने 87 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 81 रन बनाए। वही, कप्तान एडेन मार्करम बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 36 रन पर आउट हो गए। भारत के अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए।
India Vs South Africa 3rd ODI Match Live Score Streaming Watch Here
