India vs South Africa 3rd ODI Live Streaming: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का निर्णायक मैच गुरुवार को खेला जा रहा है। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। टीम इंडिया और द.अफ्रीका दोनों ही इसे जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है।
सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को आसानी से शिकस्त देकर 1-0 की बढ़त बनाई थी, लेकिन गक्बेरहा में खेले गए दूसरे वनडे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में टीम इंडिया को मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने करारी मात देते हुए सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। अब आज का मुकाबला जो जीता, वहीं इस सीरीज का विजेता होगा। आइए अब आपको बताते हैं कि फाइनल वनडे मुकाबला आप कब और कहां देख सकते हैं, भारतीय समय के मुताबिक।
भारत-दक्षिण अफ्रीका तीसरा ODI मैच कब खेला जाएगा? (IND vs SA 3rd ODI Match Date)
भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीकी टीम के बीच तीसरा ODI मुकाबला 21 दिसंबर 2023 (गुरुवार) को खेला जाएगा।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा ODI मैच कहां खेला जाएगा? (IND vs SA 3rd ODI Match Venue)
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला पार्ल के बोलैंड पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारतीय समय के मुताबिक किस समय शुरू होगा भारत-दक्षिण अफ्रीका तीसरा ODI मैच? (India vs South Africa 3rd ODI Match Timing)
दक्षिण अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच तीसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार 4:30 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 4 बजे होगा।
दक्षिण अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच खेले जाने वाले तीसरा ODI मैच टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (IND vs SA 3rd ODI Live Telecast On TV)
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे ODI मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं।
टीम इंडिया-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे ODI मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (India vs South Africa 3rd ODI Match Live Streaming and Telecast)
भारतीय टीम और दक्षिण अफ्रीकी टीम के बीच होने वाले तीसरे ODI मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
