IND vs SA Highlights: भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की जीत की हैट्रिक, सीरीज में हासिल की बढ़त
IND vs SA Highlights: भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की जीत की हैट्रिक, सीरीज में हासिल की बढ़त
टीम इंडिया की अच्छी शुरुआत नहीं रही, लेकिन सूर्या ने 29 गेंदों पर अर्धशतकीय पारी खेली और टीम इंडिया को संभाला। इसी तरह रिंकू सिंह ने भी 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए। शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल खाता नहीं खोल पाए, जबकि तिलक वर्मा ने 29 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के जेराल्ड कोएत्जी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम 7 गेंद शेष रहते हुए 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। रीजा हेंड्रिक्स ने सबसे बड़ी पारी खेली। हालांकि, वे अपने अर्धशतक से महज एक रन पर आउट हो गए। वहीं, कप्तान एडेन मार्करम ने भी 17 गेंदों पर 30 रन बनाए। भारत के मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए।
ये भी पढ़े-
Ind Vs SA 3rd T20 Match Live Score Watch Online
