क्रिकेट

IND vs SA LIVE Telecast: जानिए कब और कहां खेला जाएगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला

India vs South Africa 2nd T20 Match Live telecast Online: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 4 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। सीरीज के पहले मुकाबले में जीत हासिल कर टीम इंडिया ने 1-0 से बढ़त बना ली है। जानिए इस मुकाबले को आप भारत में कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

Image

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital

IND vs SA, India vs South Africa 2nd T20 Match Live telecast Online: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक और रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत हासिल कर 1-0 से बढ़त बना ली है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम की नजर लगातार दूसरी जीत पर है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका टीम भी अपने घरेलू मैदान का फायदा उठाने की कोशिश करेगा और टीम इंडिया के खिलाफ जीत हासिल कर सीरीज को एक- एक से बराकर करने की कोशिश करेगी। वहीं, अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। दूसरे मुकाबले में इनके प्रदर्शन पर नजर रहेगी। इसके अलावा संजू सैमसन एक बार फिर अपनी आतिशी पारी दिखा सकते हैं।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के दूसरा टी20 मुकाबला कब से खेला जाएगा (India vs South Africa 2nd T20 Match Date)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के दूसरा टी20 मुकाबला रविवार (10 नवंबर 2024) को खेला जाएगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के दूसरा टी20 मुकाबला मुकाबला कहां खेला जाएगा। (India vs South Africa 2nd T20 Match Venue)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के दूसरा टी20 मुकाबला गक्वेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के दूसरा टी20 मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (India vs South Africa 2nd T20 Match Time)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के दूसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार 7.30 PM बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 7 PM बजे होगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के दूसरे टी20 मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (India vs South Africa 2nd T20 Match On Tv)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के दूसरे टी20 मुकाबले का भारत में स्पोर्ट्स-18 नेटवर्क पर प्रसारण किया जाएगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के दूसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (India vs South Africa 2nd T20 Match Live Streaming)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के दूसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।

क्रमांकभारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी20 मुकाबलाजानकारी
1मैच का नामIND Vs SA 2nd T20 Match (भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी20 मुकाबला)
2मैच की तारीखIND Vs SA 2nd T20 Match रविवार, 10 नवंबर 2024 को खेला जाएगा।
3मैच का स्थानIND Vs SA 2nd T20 Match सेंट जॉर्ज पार्क, गक्वेबरहा में खेला जाएगा।
4मैच का समयIND Vs SA 2nd T20 Match भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, और टॉस शाम 7:00 बजे होगा।
5टीवी पर प्रसारणIND Vs SA 2nd T20 Match का प्रसारण भारत में स्पोर्ट्स-18 नेटवर्क पर किया जाएगा।
6लाइव स्ट्रीमिंगIND Vs SA 2nd T20 Match की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
7टीम इंडिया की स्थितिIND Vs SA 2nd T20 Match में टीम इंडिया 1-0 की बढ़त पर है और दूसरी जीत की कोशिश करेगी।
8दक्षिण अफ्रीका की स्थितिIND Vs SA 2nd T20 Match में दक्षिण अफ्रीका अपनी घरेलू परिस्थिति का फायदा उठाकर सीरीज को 1-1 से बराबर करना चाहेगा।
9प्रमुख खिलाड़ीIND Vs SA 2nd T20 Match में सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, और अभिषेक शर्मा पर विशेष नजर रहेगी।
Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article