India vs South Africa 2nd ODI Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने दो दिन बाद ही भारत ने हिसाब किया चुकता, सीरीज 1-1 से बराबर
India vs South Africa 2nd ODI Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने दो दिन बाद ही भारत ने हिसाब किया चुकता, सीरीज 1-1 से बराबर
पहले बल्लेबाजी करने टीम इंडिया ने 46.2 ओवर में 211 रन पर ऑलआउट हो गई। साई सुदर्शन का बल्ला लगातार दूसरे मुकाबले में जमकर चला। उन्होंने 83 गेंदों 7 चौके और एक छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 62 रन बनाए। वहीं, केएल राहुल ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 64 गेंदों पर 7 चौके की मदद से 56 रन बनाए। वहीं, डेब्यूटेंट रिंकू सिंह और संजू सैमसन कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। दक्षिण अफ्रीका के नांद्रे बर्गर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने 45 गेंद शेष रहते हुए 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टॉनी डी जॉरजी ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 9 चौके और 6 छक्के की मदद से 119 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, हेन्ड्रिक्स ने अर्धशतकीय पारी खेली। भारत के अर्शदीप सिंह ने एक विकेट चटकाए।
India Vs South Africa 2nd ODI Match Pitch Report
