LIVE

IND Vs PAK T20 World Cup 2026 Match Highlights: पाकिस्तान को 61 रन से रौंदकर भारत ने सुपर-8 राउंड में की एंट्री, ईशान और बुमराह ने लिखी जीत की इबारत

IND Vs PAK T20 World Cup Match Highlights: भारत ने पाकिस्तान को टी20 विश्व कप 2026 के रविवार को कोलंबो में खेले गए महामुकाबले में 61 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज करके विश्व कप के सुपर-8 राउंड में एंट्री कर ली है। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।

नवीन चौहानUpdated Feb 15, 2026, 22:36 IST
IND Vs PAK T20 World Cup 2026 Match Highlights: पाकिस्तान को 61 रन से रौंदकर भारत ने सुपर-8 राउंड में की एंट्री, ईशान और बुमराह ने लिखी जीत की इबारत

IND Vs PAK T20 World Cup 2026 Match Highlights: पाकिस्तान को 61 रन से रौंदकर भारत ने सुपर-8 राउंड में की एंट्री, ईशान और बुमराह ने लिखी जीत की इबारत

IND Vs PAK Today Match Highlights: भारत ने पाकिस्तान को टी20 विश्व कप 2026 के कोलंबों में खेले गए मुकाबले में एकतरफा अंदाज में मात देकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की और सुपर-8 राउंड में एंट्री कर ली है। भारत ने टॉस हारने के बाद मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन की 40 गेंद में 77 रन की आतिशी पारी की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम को 18 ओवर में 114 रन पर रन पर ढेर करके 61 रन के बड़े से मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए। वहीं एक-एक विकेट कुलदीप यादव और तिलक वर्मा के खाते में गया। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 44(34) रन की पारी विकेटकीपर बल्लेबाज उस्मान खान ने खेली। पाकिस्तान के सात बल्लेबाज दो अंक के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी। वहीं शाहीन अफरीदी ने नाबाद 23(19) रन की पारी खेली। भारत की पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप कप इतिहास में सबसे बड़ी जीत है। ईशान किशन को उनकी मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुई ईशान किशन की 40 गेंद में 77 रन की आतिशी पारी की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन का स्कोर खड़ा किया है। जीत के लिए भारत ने पाकिस्तान के सामने 176 रन का लक्ष्य रखा है। भारत की शुरुआत मैच में खराब रही और अभिषेक शर्मा खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने पारी को संभाला और टीम को 88 रन तक पहुंचाया। इसके बाद तिलक सैम अयूब की गेंद पर एलबीडब्ल हो गए। उन्होंने 25(24) रन बनाए। इसके बाद अगली ही गेंद पर हार्दिक पांड्या खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। ऐसे में सूर्या और शिवम दुबे ने मोर्चा संभाला और टीम को 150 रन के पार पहुंचा दिया। सूर्या 32(29) रन बनाकर उस्मान तारिक का शिकार बने। शिवम दुबे ने 27(17) रन बनाए और रन आउट हो गए। रिंकू ने अंत में 4 गेंद में नाबाद 11 रन बनाए। भारतीय टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बना सकी। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट सैम अयूब ने लिए।एक-एक विकेट शाहीन अफरीदी, सलमान आगा और उस्मान तारिक ने लिए। पाकिस्तान ने मैच में छह स्पिनर्स का इस्तेमाल किया। विश्व कप के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है। भारत के बनाए 175 रन भारत पाकिस्तान मैच के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। भारत ने इससे पहले 160 रन बनाए थे।


भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 में आज भिड़ंत होने जा रहा है। कई तरह की राजनीतिक उठापटक के बाद मैच का आयोजन संभव हो सका है। ऐसे में पूरी दुनिया के प्रशंसकों की नजरें इस मुकाबले पर हैं। मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने कोलंबो में दो मुकाबले खेले हैं लेकिन उसका भी प्रेमदासा स्टेडियम में पहला मुकाबला है। दोनों ही टीमें अबतक खेले दो-दो मुकाबलों में जीत दर्ज कर चुकी हैं। भारत ने अमेरिका और नामीबिया को मात दी है। वहीं पाकिस्तान ने नीदरलैंड और यूएएस को मात दी है। दोनों टीमों की नजरें लगातार तीसरा मैच जीतकर सुपर-8 राउंड में एंट्री करने पर है। हालांकि ये दोनों टीमें ही सुपर 8 में ग्रुप ए से पहुंचने की दावेदार हैं। आज हारने वाली टीम को सुपर-8 में एंट्री के लिए इंतजार करना पड़ेगा। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। एक बार फिर दोनों टीमों के कप्तान और खिलाड़ी मैच के दौरान हाथ नहीं मिलाएंगे। भारत ने एशिया कप के बाद टी20 विश्व कप में भी नो हैंडशेक पॉलिसी को जारी रखने का फैसला किया है। मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम दो बदलाव के साथ मैदान में उतरेगी। पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। भारतीय एकादश में कुलदीप यादव और अभिषेक शर्मा की वापसी हुई है। संजू सैमसन और अर्शदीप सिंह को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

ऐसी है भारत पाकिस्तान की प्लेइंग-11:

आज के मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन -

भारत की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान की प्लेइंग-11:
सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।

भारत की संभावित प्लेइंग-11:
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11:
साहिबज़ादा फरहान (विकेट कीपर), सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, शादाब खान,फखर ज़मां, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद।

दोनों टीम इस प्रकार हैं (India Pakistan Squad for T20 World Cup)
भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket team)
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा,वरूण चक्रवर्ती ।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket team)
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमां, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।

FEB 15, 2026 22:36 IST

india-pakistan live match Score: सूर्या बोले भारत के लिए है ये जीत

भारत की पाकिस्तान के खिलाफ 61 रन के अंतर से जीत को कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भारत के देशवासियों को समर्पित किया है।
FEB 15, 2026 22:28 IST

india-pakistan live match Score: 8-1 का हुआ हार जीत का आंकड़ा

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप में हार जीत का आंकड़ा 8-1 पर पहुंच गया है। पांच साल से भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में अजेय बनी हुई है। साल 2021 में दुबई में मिली हार के बाद भारत पाकिस्तान से नहीं हारा है।
FEB 15, 2026 22:26 IST

india-pakistan live match Score: भारत ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत

भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से मात देकर उसके खिलाफ टी20 विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। इस मुकाबले से पहले भारत ने पाकिस्तान को 11 रन के अंतर से मात दी थी जो उसकी सबसे बड़ी जीत थी। लेकिन इस आंकड़े में अब इजाफा हो गया है।
FEB 15, 2026 22:25 IST

india-pakistan live match Score: ईशान किशन बने प्लेयर ऑफ द मैच

मुश्किल विकेट पर 40 गेंद में 77 रन की आतिशी पारी खेलने वाले ईशान किशन को भारत की 61 रन के अंतर से पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
FEB 15, 2026 22:19 IST

india-pakistan live match Score: भारत ने 61 रन से दी पाकिस्तान को पटखनी

हार्दिक पांड्या ने उस्मान तारिक को बोल्ड करके भारत को 61 रन के अंतर से जीत दिला दी। टी20 विश्व कप के इतिहास में यह भारत की पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी जीत है।
FEB 15, 2026 22:10 IST

india-pakistan live match Score: हैट्रिक से चूके वरुण चक्रवर्ती

उस्मान तारिक को एलबीडब्लू करने से पांचवीं गेंद पर वरुण चूक गए और हैट्रिक पूरी नहीं कर पाए। पाकिस्तान ने 16 ओवर में 97/9 रन बना लिए हैं।
FEB 15, 2026 22:06 IST

india-pakistan live match Score: वरुण ने किया अबरार को एलबीडब्लू

फहीम अशरफ के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए अबरार को पहली ही गेंद पर वरुण चक्रवर्ती ने एलबीडब्लू कर दिया। वो अपना खाता नहीं खोल पाए।
FEB 15, 2026 22:05 IST

india-pakistan live match Score:फहीम बने वरुण का शिकार

फहीम अशरफ वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर कैच दे बैठे। फहीम10 (14) रन बनाकर रिंकू सिंह के हाथों लपके गए। 97 रन पर पाकिस्तान को आठवां झटका लगा।
FEB 15, 2026 21:58 IST

india-pakistan live match Score: पाकिस्तान ने 14 ओवर में बनाए 89 रन

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ जीत के लिए 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 14 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिए हैं। शाहीन अफरीदी 2 (3) और फहीम अशरफ 7 (10) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए पाकिस्तान को 36 गेंद में 87 रन और बनाने हैं।
FEB 15, 2026 21:54 IST

india-pakistan live match Score: पाकिस्तान ने 13 ओवर में बनाए 84 रन

पाकिस्तान ने जीत के लिए 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 13 ओवर में 7 विकेट पर 84 रन बना लिए हैं। फहीम अशरफ 5 (6) और शाहीन शाह अफरीदी 1(1) रन बनाकर खेल रहे हैं।
FEB 15, 2026 21:51 IST

india-pakistan live match Score: तिलक वर्मा ने किया शादाब का शिकार

13वें ओवर में गेंदबाजी करने आए तिलक वर्मा ने अपनी पहली गेंद पर शादाब खान को कैच कराकर पाकिस्तान को सातवां झटका दिया। शादाब 14 (15) रन बना सके। 78 के स्कोर पर पाकिस्तान को सातवां झटका लगा।
FEB 15, 2026 21:48 IST

india-pakistan live match Score: नवाज बने कुलदीप का शिकार

कुलदीप यादव ने 12वें ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद नवाज को शिवम दुबे के हाथों कैच कराकर पाकिस्तान को छठा झटका दिया। नवाज 4(5) रन बना सके।
FEB 15, 2026 21:43 IST

india-pakistan live match Score: पाकिस्तान ने 11 ओवर में बनाए 73 रन

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ जीत के लिए 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 ओवर में 5 विकेट पर 73 रन बना लिए हैं। शादाब खान 13 (13) और मोहम्मद नवाज 0 (2) रन बनाकर खेल रहे हैं।
FEB 15, 2026 21:42 IST

india-pakistan live match Score: उस्मान बने अक्षर का शिकार, पाकिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन

अक्षर पटेल ने 11वें ओवर की चौथी गेंद पर उस्मान खान को गच्चा देकर स्टंपिंग करा दिया। उस्मान 44 (34) रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और एक छक्का जड़ा। पाकिस्तान को पांचवां झटका 73 के स्कोर पर लगा।
FEB 15, 2026 21:35 IST

india-pakistan live match Score: उस्मान ने जड़े लगातार दो चौके

नौवें ओवर में गेंदबाजी करने आए अक्षर पटेल की गेंद पर लगातार दो चौके जड़े। उस्मान ने शादाब के साथ मिलकर टीम की जीत की संभावनाओं को बनाए रखा है। 9 ओवर में पाकिस्तान ने 4 विकेट के नुकसान पर 66 रन बना लिए हैं। उस्मान 40 (28) और शादाब 10 (9) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए पाकिस्तान को 66 गेंद में 110 रन और बनाने हैं।
FEB 15, 2026 21:32 IST

india-pakistan live match Score: पाकिस्तान ने 8 ओवर में बनाए 57 रन

पाकिस्तान ने जीत के लिए 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं। शादाब खान 10 (7) और उस्मान खान 31 (24) रन बनाकर खेल रहे हैं।
FEB 15, 2026 21:30 IST

india-pakistan live match Score: 50 रन के पार पहुंचा पाकिस्तान

पाकिस्तान ने 13 रन पर 3 विकेट गंवाने के बाद 50 रन के आंकड़े को 7.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
FEB 15, 2026 21:29 IST

india-pakistan live match Score: पाकिस्तान ने 7 ओवर में बनाए 47 रन

पाकिस्तान ने 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 ओवर में 4 विकेट पर 47 रन बना लिए हैं। उस्मान खान 29 (22) और शादाब खान 2 (3) रन बनाकर खेल रहे हैं।
FEB 15, 2026 21:23 IST

india-pakistan live match Score: पाकिस्तान ने 6 ओवर में बनाए 38 रन

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ जीत के लिए 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 38 रन बना लिए हैं। शादाब खान 1 (2) और उस्मान खान 21 (17) रन बनाकर खेल रहे हैं।
FEB 15, 2026 21:22 IST

india-pakistan live match Score: पाकिस्तान ने 5 ओवर में बनाए 34 रन

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ जीत के लिए 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 34 रन बना लिए हैं। शादाब खान 0 (1) और उस्मान खान 18 (12) रन बनाकर खेल रहे हैं।