LIVE

IND Vs NZ 3rd T20 Highligts: भारत ने आतिशी अंदाज में किया लक्ष्य का पीछा, तीसरे टी20 में 8 विकेट से जीत दर्ज करके किया सीरीज पर कब्जा

India vs New Zealand 3rd T20 Highlights: भारत ने न्यूजीलैंड को गुवाहाटी में खेले गए पांच मैच की सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबले में 8 विकेट से 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। जानिए कैसा रहा तीसरे टी20 मुकाबले के पल पल का हाल।

नवीन चौहानUpdated Jan 25, 2026, 23:39 IST
Follow on Google News
IND Vs NZ 3rd T20 Highligts: भारत ने आतिशी अंदाज में किया लक्ष्य का पीछा, तीसरे टी20 में 8 विकेट से जीत दर्ज करके किया सीरीज पर कब्जा

IND Vs NZ 3rd T20 Highligts: भारत ने आतिशी अंदाज में किया लक्ष्य का पीछा, तीसरे टी20 में 8 विकेट से जीत दर्ज करके किया सीरीज पर कब्जा

India vs New Zealand 3rd T20 Match Highlights: भारत ने न्यूजीलैंड को गुवाहाटी में खेले गए सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबले में 8 विकेट से मात देकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया है। भारत ने आतिशी अंदाज में जीत के लिए मिले 154 रन के लक्ष्य को पहली गेंद पर संजू सैमसन का विकेट गंवाने के बाद 10 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। सूर्या 57 (26) और अभिषेक शर्मा 68 (20) रन बनाकर नाबाद रहे। सूर्या ने लगातार दूसरे मुकाबले में अर्धशतक जड़ा।

भारत को मिला जीत के लिए 154 रन का लक्ष्य
भारत के खिलाफ गुवाहाटी में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टी20 में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 153 रन का स्कोर खड़ा किया। भारतीय गेंदबाजी के शानदार प्रदर्शन के सामने कीवी बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना सके। ग्लेन फिलिप्स कीवी टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे उन्होंने 48 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड ने 34 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कीवी टीम की वापसी ग्लेन फिलिप्स और मार्क चैपमैन ने चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी करके कराई। लेकिन चैपमैन के आउट होने के बाद एक बार फिर विकेटों की झड़ी लग गई। कीवी टीम के लिए सबसे ज्यादा 48 रन ग्लेन फिलिप्स ने बनाए। वहीं चैपमैन ने 32 और कप्तान मिचेल सेंटनर ने 27 रन की पारी खेली। भारत के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए। वहीं दो विकेट एक साल बाद वापसी करने वाले कुलदीप बिश्नोई के खाते में गए। दो विकेट हार्दिक पांड्या के खाते में गए। एक विकेट हर्षित राणा को मिला।

भारत ने जीता टॉस, किया गेंदबाजी की फैसला
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। नागपुर और रायपुर में खेले गए सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में जीत दर्ज करके टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। ऐसे में उसकी नजर लगातार तीसरी जीत दर्ज करके सीरीज पर कब्जा करने पर है। वहीं कीवी टीम गुवाहाटी में जीत हासिल करके सीरीज में वापस लौटना चाहेगी। टीम इंडिया ने नागपुर में पहले बल्लेबाजी करते हुए और रायपुर में रनों की पीछा करते हुए जीत दर्ज की थी। भारत के टॉप और मिडिल ऑर्डर ने विश्व कप से पहले लय हासिल कर ली है। केवल संजू सैमसन का बल्ला अबतक खामोश रहा है। ऐसे में गुवाहाटी में उनके प्रदर्शन पर सबकी नजर रहेगी। मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।

ऐसी रही है दोनों के बीच भिड़ंत(IND vs NZ head to Head)
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 26 टी20 मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से भारत ने 15 और न्यूजीलैंड ने 10 मैच अपने नाम किए। दोनों के बीच खेला गया एक मुकाबला टाई रहा है। भारतीय सरजमीं पर टीम इंडिया ने 8 और न्यूजीलैंड ने 4 मैच जीते हैं।

ऐसी हैं दोनों टीम(India New Zealand Squad for T20 Series)
भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket team)

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा।

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand Cricket team)
मिचेल सैंटनर (कप्तान), डेवोन कॉनवे, बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम रॉबिन्सन, जिमी नीशम, ईश सोढ़ी, जैक फाउल्स, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रैसवेल, रचिन रविंद्र, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी

IND बनाम NZ आज के 3rd टी20 मैच का टॉस टाइम (IND VS NZ Today 3rd T20 Match Toss Time)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबले का टॉस साढ़े छह बजे होगा।

IND बनाम NZ आज के 3rd टी20 मैच इंडिया की प्लेइंग इलेवन (IND VS NZ Today 3rd T20 Match Bharat Ki Playing11)
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या,शिवम दुबे,कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई।​

IND बनाम NZ आज के 3rd टी20 न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन (IND VS NZ Today 3rd T20 Match NZ Ki Playing11)
टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र,ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

IND बनाम NZ आज के 3rd टी20 मैच की पिच रिपोर्ट (IND VS NZ 3rd T20 Today Match Pitch Report)
गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर जमकर रन बनते हैं। इस मैदान पर खेले गए पिछले दो अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबलों में रनों की जमकर बारिश हुई। चार साल पहले खेले गए मुकाबले में दोनों पारियों में 237 और 221 रन बने जबकि साल 2023 में खेले गए मैच में पहली पारी में 222 और दूसरी में 225 रन बने। ऐसे में रविवार को भारत न्यूजीलैंड के बीच एक और हाई स्कोरिंग मुकाबला इस मैदान पर देखने को मिल सकता है। हालांकि ओस की भूमिका बहुत अहम होगी। ऐसे में जो भी टीम टॉस जीतेगी वो पहले गेंदबाजी का फैसला करेगी। ओस का सामना दोनों टीमों के गेंदबाजों को करना पड़ेगा। ऐसे में हार और जीत का फैसला बल्लेबाज ही करेंगे। मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है। गुवाहाटी का आसमान पूरी तरह साफ रहेगा।

JAN 25, 2026 23:39 IST

New zealand vs india live score: बुमराह बने प्लेयर ऑफ द मैच

जसप्रीत बुमराह को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 18 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।
JAN 25, 2026 21:44 IST

New zealand vs india live score: भारत ने 8 विकेट से जीता मैच

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ गुवाहाटी में जीत के लिए मिले लक्ष्य को 10 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। सूर्या 57 (26) और अभिषेक शर्मा 68 (20) रन बनाकर नाबाद रहे। इस मैच में जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज भी 3-0 से अपने नाम कर ली है। अंतिम दो मुकाबले अब औपचारिकता रह गए हैं।
JAN 25, 2026 21:38 IST

New zealand vs india live score: सूर्या ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक

सूर्यकुमार यादव ने गुवाहाटी में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक 23 गेंद में पूरा किया।
JAN 25, 2026 21:37 IST

New zealand vs india live score: भारत ने 9 ओवर में बनाए 139 रन

भारत ने 9 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 139 रन बना लिए हैं। अभिषेक 67 (19) और सूर्या 42 (21) रन बनाकर खेल रहे हैं।
JAN 25, 2026 21:31 IST

New zealand vs india live score: भारत ने 8 ओवर में बनाए 122 रन

भारत ने आतिशी अंदाज में जीत के लिए 154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 ओवर में 2 विकेट पर 122 रन बना लिए हैं। अभिषेक 62 (17) और सूर्या 30 (17) रन बनाकर खेल रहे हैं।
JAN 25, 2026 21:28 IST

New zealand vs india live score: भारत ने 7 ओवर में बनाए 105 रन

भारत ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए हैं। भारत ने 6.3 ओवर में 100 रन के आंकड़े को पार कर लिया। अभिषेक 56 (16) और सूर्या 19 (12) रन बनाकर खेल रहे हैं।
JAN 25, 2026 21:26 IST

New zealand vs india live score: अभिषेक ने जड़ा आतिशी अर्धशतक

अभिषेक शर्मा ने 14 गेंद में अर्धशतक जड़कर हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया और युवराज सिंह के बाद भारत के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने इस दौरान 5 चौके और 4 छक्के जड़े।
JAN 25, 2026 21:18 IST

New zealand vs india live score: भारत ने 5 ओवर में बनाए 72 रन

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के लिए 154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए हैं। अभिषेक 36 (10) और सूर्या 6 (6) रन बनाकर खेल रहे हैं।
JAN 25, 2026 21:11 IST

new zealand vs india live score: भारत ने 4 ओवर में बनाए 60 रन

भारतीय टीम ने 154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 ओवर में 2 विकेट पर 60 रन बना लिए हैं। अभिषेक 27 (7) और सूर्या 3 (3) रन बनाकर खेल रहे हैं।
JAN 25, 2026 21:10 IST

new zealand vs india live score: ईशान बने सोढ़ी का शिकार, भारत को लगा दूसरा झटका

भारतीय टीम को चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर दूसरा झटका 53 के स्कोर पर लगा। ईशान मिड विकेट पर मार्क चैपमैन के हाथों लपके गए। ईशान ने 28 (13) रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 3 चौके और 2 छक्के जड़े।
JAN 25, 2026 21:08 IST

new zealand vs india live score: 50 रन के पार पहुंचा भारत

भारतीय टीम ने 3.1 ओवर में 50 रन के आंकड़े को ईशान किशन ने ईश सोढ़ी की गेंद पर चौका जड़कर पूरे कर लिए। इसके साथ ही ईशान और अभिषेक के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी पहले विकेट के लिए पूरी हो गई।
JAN 25, 2026 21:07 IST

new zealand vs india live score:भारत ने 3 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 49 रन

भारत ने 3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 49 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 23 (6) और ईशान किशन 24 (11) रन बनाकर खेल रहे हैं।
JAN 25, 2026 21:00 IST

new zealand vs india live score: भारत ने 2 ओवर में बनाए 32 रन

भारत ने जीत के लिए 154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 32 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 21 (8) और अभिषेक शर्मा 11 (3) रन बनाकर खेल रहे हैं।
JAN 25, 2026 20:55 IST

new zealand vs india live score: अभिषेक ने भी छक्के के साथ खोला खाता

अभिषेक शर्मा ने ईशान किशन के बाद गुवाहाटी में अपना खाता छक्के के साथ जैकब डफी के खिलाफ खोला।
JAN 25, 2026 20:54 IST

new zealand vs india live score: पहले ओवर में भारत ने बनाए 16 रन

जीत के लिए 154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने एक ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 16 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 5 गेंद में 16 और अभिषेक शर्मा 0(0) रन बनाकर खेल रहे हैं।
JAN 25, 2026 20:53 IST

new zealand vs india live score: ईशान ने लगातार दो छक्के जड़कर किया आगाज

ईशान किशन ने अपनी पारी की पहली गेंद पर रन नहीं लिया लेकिन अगली दो गेंद पर छक्के और तीसरे पर चौका जड़कर पहले ओवर में 16 रन जड़ दिए। भ
JAN 25, 2026 20:51 IST

new zealand vs india live score: अभिषेक का साथ देने आए ईशान किशन

सैमसन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने ईशान किशन उतरे हैं। उन्होंने अपनी दूसरी ही गेंद पर छक्का जड़कर अपना खाता खोला।
JAN 25, 2026 20:51 IST

new zealand vs india live score: पहली ही गेंद पर पवेलियन लौटे संजू सैमसन

भारतीय टीम को जीत के लिए 154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पारी की पहली ही गेंद पर झटका संजू सैमसन के रूप में लगा। संजू हेनरी की गेंद पर बोल्ड हो गए। वो अपना खाता नहीं खोल पाए।
JAN 25, 2026 20:46 IST

new zealand vs india live score: भारत को मिला सीरीज जीत के लिए 154 रन का लक्ष्य

भारतीय टीम को गुवाहाटी में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीत के लिए 154 रन का लक्ष्य मिला है।
JAN 25, 2026 20:37 IST

new zealand vs india live score: 20 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 9 विकेट पर 153 रन

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ गुवाहाटी में खेले जा रहे तीसरे टी20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 153 रन का स्कोर खड़ा किया है। अंत में जैकब डफी 4 (3) और ईश सोढी 2 (5) रन बनाकर नाबाद रहे।