क्रिकेट

IND Vs ENG ODI Match Venue, Live streaming Date: भारत बनाम इंग्लैंड वनडे मैच डेट टाइम , लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग, वेन्यू, टीम स्क्वाड से जुड़ी सभी जानकरी यहाँ देखें

IND Vs ENG ODI Match Date Time, India Vs England ODI Series Live Score streaming, Match Timing, Venue, Team Squad Players List: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 6 फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया के पास खुद को आजमाने का यह आखिरी मौका है।

Image

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे मैच डेट टाइम , लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग, वेन्यू, टीम स्क्वाड

IND Vs ENG ODI Match Date Time, Live Score Streaming, Match Venue Details: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी टीम इंडिया के पास चैंपियंस ट्रॉफी से पहले खुद की ताकत और कमजोरियों को जानने का यह आखिरी मौका होगा। जसप्रीत बुमराह को छोड़कर कमोबेश इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी टीम इंडिया का स्क्वॉड वही है।

टी20 से बदल जाएगी भारतीय टीम

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज की तुलना में भारतीय वनडे टीम पूरी तरह से बदल जाएगी। रोहित शर्मा बतौर कप्तान वापस लौटेंगे जबकि शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल की भी एंट्री होगी। इसके अलावा ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी भी एक्शन में नजर आएंगे। इस टी20 सीरीज से अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद शमी और हर्षित राणा भी वनडे सीरीज का हिस्सा होंगे।

भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल ((India vs England ODI Series)

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज 6 फरवरी से नागपुर में होगा। दूसरा मुकाबला 9 फरवरी को कटक जबकि तीसरा और आखिरी मुकाबला 12 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

पहला वनडे- 6 फरवरी, विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन नागपुर

दूसरा वनडे- 9 फरवरी, बाराबती स्टेडियम कटक

तीसरा वनडे- 12 फरवरी, नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद

हेड टू हेड में भारत का पलड़ा भारी

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे फॉर्मेट में रोहित एंड कंपनी का पलड़ा भारी रहा है। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 107 वनडे मैच खेले गए हैं जिसमें 58 में भारत को जीत मिली है और 44 मुकाबले इंग्लैंड ने जीते हैं। दो मुकाबले टाई रहे हैं और 3 मुकाबला बिना किस परिणाम के रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीम जीत के मोमेंटम के साथ जाना चाहेगी और इसके लिए वह पूरा जोर लगाएंगे।

कब खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज (IND vs ENG ODI Series Date)

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज 6 फरवरी से 12 फरवरी के बीच खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे मैच (IND vs ENG ODI Match Timing )

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 1 बजे हो जाएगा।

टीवी पर कहां देखें भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे मैच की सीरीज (IND vs ENG ODI Match on Tv)

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे मैच की सीरीज टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे मैच की सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (IND vs ENG ODI Match Live Streaming)

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

फ्री में कहां देखें भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज (IND vs ENG ODI Match Free on Tv)

अगर आप भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज को फ्री में देखना चाहते हैं तो आप इसे डीडी फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं।

दोनों टीम का स्क्वॉड-

भारत का स्क्वॉड (India Squad) -रोहित शर्मा(कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा।

इंग्लैंड का स्क्वॉड (England Squad)- जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्से, बेन डकेट, जेमी ओवर्टन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल रशिद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल सॉल्ट, मार्क वुड।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article