
Ind Vs Eng 5th T20 Match Highlights: वानखेड़े में अभिषेक शर्मा से हारा इंग्लैंड, अंग्रेजों के खिलाफ सबसे बड़ी जीत के साथ टीम इंडिया ने 4-1 से अपने नाम की सीरीज
Ind Vs Eng 5th T20 Match Highlights: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम का एक बार फिर रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। टीम इंडिया ने ऑलराउंड प्रदर्शन कर इंग्लैंड को 150 रन दे पटखनी दी। टीम की रनों के लिहाज से यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है। भारतीय टीम की टी20 में सबसे बड़ी जीत न्यूजीलैंंड के खिलाफ है। यह रिकॉर्ड आज भी कायम है। इसी जीत के साथ मेजबान भारत ने पांच टी20 मैचों की सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमाया।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मेजबान टीम भारत पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए। टीम ने मेहमान टीम को 248 रन का लक्ष्य दिया। अभिषेक शर्मा ने 54 गेंदों पर 7 चौके और 13 छक्के की मदद से 135 रन बनाए। इसके साथ ही वे टी20 में सबसे तेज शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय बने। उन्होंने 37 गेंदों में यह कारनामा किया। इससे पहले रोहित शर्मा 35 गेंदों पर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला नहीं चला। संजू सैमसन ने अपनी गलती को एक बार फिर दोहराया और वे बड़ी पारी खेलने में असफल रहे। जवाब में खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम 10.3 ओवर में 97 पर ऑलआउट हो गई। फिल सॉल्ट ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 23 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 55 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा टीम का कोई भी खिलाड़ी 15 रन का स्कोर पार नहीं कर पाया। टीम इंडिया के मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।
भारतीय टीम की पारी
- इंग्लैंड के खिलाफ संजू सैमसन का बल्ला फिर नहीं चला। उन्होंने 7 गेंदों का सामना किया और एक चौका और दो छक्के की मदद से 16 रन बनाकर आउट हो गए। उनको मार्क वुड ने अपना शिकार बनाया।
- तिलक वर्मा का बल्ला एक बार फिर नहीं चला। उन्होंने 15 गेंदों का सामना किया और 3 चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाकर आउट हो गए। उनको ब्रायडन कारसे ने आउट किया।
- सूर्यकुमार यादव कप्तानी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने तीन गेंदों का सामना किया और सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए। उनको ब्रायडन कारसे ने आउट किया।
- शिवम दुबे ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन वे अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 13 गेंदों का सामना किया और 3 चौके और दो छक्के की मदद से 30 रन बनाकर आउट हो गए। उका ब्रायढन कारसे ने आउट किया।
- हार्दिक पंड्या दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। उन्होंने 6 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 9 रन बनाए। उनको मार्क वुड ने अपना शिकार बनाया।
- रिंकू सिंह बड़ी पारी खेलनें में असफल रहे। उन्होंने 6 गेंदों का सामना किया और सिर्फ एक चौके की मदद से 9 रन बनाकर आउट हो गए। उनको जोफ्रा आर्चर ने आउट किया।
- अभिषेक शर्मा शानदार पारी खेलने के बाद आउट हो गए। उन्होंने 54 गेंदों पर 7 चौके और 13 छक्के की मदद से 135 रन बनाकर आउट हो गए। उनको आदिल राशीद ने आउट किया।
- अक्षर पटेल रन लेने के चक्कर में रनआउट हो गए। उन्होंने 11 गेंदों पर 2 चौके की मदद से 15 रन बनाए।
- रवि बिश्नोई खाता नहीं खोल पाए। उन्होंने एक गेंदों का सामना किया और जीरो रन पर आउट हो गए। उनको ब्रायडन कारसे ने आउट किया।
- मोहम्मद शमी नाबाद रहे। उन्होंने 4 गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले नाबाद रहे।
- इंग्लैंड टीम की पारी
- बेन डकेट टीम के लिए बड़ी पारी खेलने में असफल रहे। उन्होंने एक गेंदों का सामना किया और खाता नहीं खोल पाए। उनको मोहम्मद शमी ने आउट किया।
- जोस बटलर भी कप्तानी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 7 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से 7 रन बनाकर आउट हुए। उनको वरुण चक्रवर्ती ने आउट किया।
- हैरी ब्रूक भी कुछ खास बल्लेबाजी नहीं कर पाए। उन्होंने सिर्फ 4 गेंदों का सामना किया और महज दो रन बनाकर आउट हो गए। उनको रवि बिश्नोई ने अपना शिकार बनाया।
- लियाम लिविंगस्टोन ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन ज्यादा देर मैदान पर नहीं रूक पाए। उन्होंने 5 गेंदों का सामना किया और दो चौके की मदद से 9 रन बनाकर आउट हो गए। उनको वरुण चक्रवर्ती ने आउट किया।
- फिल सॉल्ट ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 23 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 55 रन बनाए। इसके बाद उनको शिवम दुबे ने अपना शिकार बनाया।
- ब्रायडन कारसे भी कुछ नहीं कर पाए। उन्होंने 4 गेंदों पर सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। उनको अभिषेक शर्मा ने आउट किया।
- जेमी ओवरटन सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। उनको अभिषेक शर्मा ने अपना शिकार बनाया।
- जैकब बेथेल भी टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 3 गेंदों पर सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। उनको अभिषेक शर्मा ने आउट किया।
- आदिल राशीद भी 6 गेंदों पर 6 रन बनाकर आउट हो गए। उनको मोहम्मद शमी नहीं अपना शिकार बनाया।
- मार्क वुड भी रन बनाने में फेल रहे। उन्होंने एक गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले वापस लौट गए। उनको मोहम्मद शमी ने आउट किया।
- जोफ्रा आर्चर नाबाद रहे। उन्होंने दो गेंदों का सामना किया और एक रन बनाकर नाबाद रहे।
भारत और इंग्लैंड टी20 मैच के परिणाम (IND vs ENG T20 Match Result)
- पहला मुकाबला: टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 43 गेंद शेष रहते हुए 7 विकेट से जीत हासिल की थी।
- दूसरा मुकाबला: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 4 गेंद शेष रहते हुए 2 विकेट से शिकस्त दी थी।
- तीसरा मुकाबला: इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 26 रन से पटखनी दी थी।
- चौथा मुकाबला: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 15 रन से हराया था।
भारत की प्लेइंग इलेवन (IND Plyaing11 Today Match)
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन (ENG Plyaing11 Today Match)
जोस बटलर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), बेन डकेट, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।
भारत का स्क्वॉड (IND Vs ENG 5th T20 Match Today, Indian Team Squad)
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती , रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर।
इंग्लैंड का स्क्वॉड (IND Vs ENG 5th T20 Match Today, England Team Squad)
जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, बेन डकेट, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्से, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, मार्क वुड।