who won the toss today, IND vs CAN, India vs Canada Toss: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज (15 मई 2024) को भारत और कनाडा के बीच रोमांचक मुकाबला होगा। यह मुकाबला लॉडरहिल के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेला जाएगा। टीम इंडिया सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। टीम ने अभी तक 3 मैच खेले हैं और सभी मुकाबलों में जीत मिली है। टीम 6 अंक के साथ ग्रुप-ए में टॉप पर बरकरार है। वहीं, कनाडा की टीम को तीन मैचों में से सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है और दो मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 2 अंक के साथ पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर है। दोनों टीमें टी20 मुकाबले में पहली बार आमने-सामने होंगी।
लॉडरहिल के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में टीम इंडिया और कनाडा का मुकाबला होना है। लेकिन तय समय पर टॉस नहीं हो सका। 8 बजे मैदान का निरीक्षण किया जाएगा, लेकिन फैसला नहीं निकल सका। अंपायर दोबारा मैदान का निरीक्षण करने रात 9 बजे आए और निरीक्षण करने के बाद मैच को रद्द करने का फैसला किया।
टीम इंडिया और कनाडा टॉस टाइम (IND vs CAN Match Toss Time)
- 08:00 PM
टीम इंडिया और कनाडा स्टेडियम (IND vs CAN Match Venue)
- सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम, लॉडरहिल
टीम इंडिया का स्क्वॉड ( Team India Squads)
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
कनाडा का स्क्वॉड (Canada Squads)
साद बिन जफर (कप्तान), आरोन जॉनसन, रविंदरपाल सिंह, नवनीत धालीवाल, कलीम सना, दिलोन हेइलिगर, जेरेमी गॉर्डन, निखिल दत्ता, परगट सिंह, निकोलस किरटन, रेयानखान पठान, जुनैद सिद्दीकी, दिलप्रीत बाजवा, श्रेयस मोव्वा, ऋषिव जोशी।
