क्रिकेट

IND vs AUS: अभ्यास के दौरान रोहित शर्मा को लगी चोट, जानें क्या है ताजा अपडेट

IND vs AUS: मेलबर्न टेस्ट के पहले अभ्यास सत्र के दूसरे दिन उस वक्त फैंस की सांसें अटक गई जब बल्लेबाजी करने के दौरान एक गेंद रोहित शर्मा के बाएं घुटने में जा लगी। रोहित के चेहरे पर दर्द साफ देखा जा सकता है। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और चौथा टेस्ट 26 दिसंबर से शुरू होने वाला है।

Image

रोहित शर्मा (साभार-TNN)

IND vs AUS: बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले अभ्यास के दूसरे दिन उस वक्त फैंस की सांसें अटक गई जब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को चोट लग गई। उन्हें यह चोट रविवार सुबह लगी जब वह थ्रोअर दया को फेस कर रहे थे। यह चोट रोहित के बाएं घुटने पर लगी। हालांकि, उनहोंने कुछ देर तक बल्लेबाजी करना जारी रखा, लेकिन उनके चेहरे पर दर्द साफ देखा जा सकता था। जिसके बाद उन्होंने फीजियो का रुख किया और फीजियो ने चोट पर आइस पैक लगाया। रोहित आधे घंटे तक बैठे रहे।

क्या है रोहित के चोट की अपडेट

रोहित शर्मा फिलहाल पूरी तरह से फिट हैं और उनकी यह चोट किसी भी तरह से चिंता का कारण नहीं है। वह बाद में साथी खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते नजर आए। फीजियो ने यह सुनिश्चित किया है कि चोट की जगह पर सूजन न हो सके। हालांकि, बॉक्सिंग डे टेस्ट 26 दिसबंर से शुरू होने वाला है और ऐसे में टीम मैनेजमेंट और फैंस के लिए कोई चिंता की बात नहीं है।

जसप्रीत बुमराह ने कराया अभ्यास

बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले टीम इंडिया ने नेट्स पर खूब पसीना बहाया। जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया के बल्लेबाजों को गेंदबाजी की। उनके अलावा सिराज और आकाशदीप ने भी गेंदबाजी की। विराट ने अभ्यास तो किया लेकिन वह साइड आर्मर और उसके बाद वाशिंगटन सुंदर का सामना करते देखे गए। बॉक्सिंग डे टेस्ट 26-30 दिसंबर के बीच मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

इससे पहले अभ्यास सत्र के पहले दिन इनफॉर्म बल्लेबाज केएल राहुल को भी चोट लग गई थी। शनिवार को बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल के दाहिने हाथ में एक गेंद लगी। इसके बाद उनके पास मेडिकल टीम पहुंची और उन्होंने चोट का आंकलन किया। राहुल को बल्लेबाजी करते हुए उंगली में चोट लगी थी। हालांकि टीम मैनेजमेंट की ओर से उनकी चोट के बारे में कोई बयान नहीं जारी किया गया कि चोट कितनी गंभीर है और अब रोहित की चोट ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article