IND Vs AUS Highlights: हेड की आतिशी पारी नहीं आई काम, टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दी पटखनी, पहुंची सेमीफाइनल में
IND Vs AUS Highlights: हेड की आतिशी पारी नहीं आई काम, टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दी पटखनी, पहुंची सेमीफाइनल में
सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को 206 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 181 रन बना सकी।
पहली पारी में टीम इंडिया
- विराट कोहली का बल्ला एक बार फिर नहीं चला। उन्होंने 5 गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उनको जोश हेजलवुड ने आउट किया।
- रिषभ पंत भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 14 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 15 रन बनाकर आउट हो गए। उनको मार्कस स्टोइनिस ने आउट किया।
- रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 41 गेंदों पर 7 चौके और 8 छक्के की मदद से 92 रन बनाए। हालांकि, वे अपने शतक से चूक गए। उनको मिचेल स्टार्क ने बोल्ड किया।
- सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर चला, लेकिन वे अपने अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 16 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 31 रन बनाए। उनको मिचेल स्टार्क ने आउट किया।
- शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 22 गेंदों का सामना किया और 2 चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाकर आउट हो गए। उनको मार्कस स्टोइनिस ने आउट किया।
जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम
- डेविड वॉर्नर का बल्ला शांत रहा। उन्होंने 6 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से 6 रन बनाकर आउट हो गए। उनको अर्शदीप सिंह ने आउट किया।
- मिचेल मार्श कप्तानी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 28 गेंदों पर 3चौके और 2 छक्के की मदद से 37 रन बनाए। उनको कुलदीप यादव ने अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराया।
- ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला एक बार फिर शांत रहा। उन्होंने 12 गेंदों का सामना किया और दो चौके और एक छक्के की मदद से 19 बनाकर आउट हो गए। उनको कुलदीप यादव ने बोल्ड किया।
- मार्कस स्टोइनिस कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने 4 गेंदों पर सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए। उनको अक्षर पटेल ने हार्दिक पंड्या के हाथों कैच आउट कराया।
- ट्रेविस हेड ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 43 गेंदों का सामना किया और 9 चौके और 4 छक्के की मदद से 76 रन बनाकर आउट हो गए। उनको जसप्रीत बुमरह ने रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया।
- मैथ्यू वेड बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने एक गेंदों का सामना किया और एक रन बनाकर आउट हो गए। उनको अर्शदीप ने उनको आउट किया।
- टिम डेविड भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने 11 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर आउट हो गए। उनको अर्शदीप सिंह ने आउट किया।
- पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क नाबाद रहे। कमिंस ने 7 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 11 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि स्टार्क ने 7 गेंदों पर 4 रन बनाकर नाबाद रहे।
यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। टीम इंडिया की नजर सुपर-8 में जीत की हैट्रिक लगाने पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया की नजर भी जीत पर है। टीम इंडिया ने अभी तक दो मैच खेले और दोनों ही मुकाबले में जीत हासिल की है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भी दो मैच खेले हैं, जिसमें टीम को एक मुकाबले में जीत और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया 2 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है।
IND vs AUS Today Match Live Score: हेड टू हेड
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 फॉर्मेंट में कुल 31 मैच खेले गए हैं। इसमें टीम इंडिया का पलड़ा काफी भारी है। भारत को 19 मैचों में जीत मिली है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 11 मुकाबले में जीत हासिल की है। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबले का परिणाम नहीं निकल सका है। वहीं, दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच मुकाबले के प्रदर्शन पर नजर डालें तो यहां भी टीम इंडिया आगे है। भारत को 4 मुकाबले में और ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है।
IND VS AUS Today Match, Who will win (Aaj Ka Match Kaun Jitega):- टीम इंडिया का जीत प्रतिशत ज्यादा
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला हमेशा रोमांच भरा रहता है। गुगल के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का जीत प्रतिशत ज्यादा है। टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 55% है, जबकि ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत टीम इंडिया से 10% कम यानी 45% है।
IND Vs AUS Weather Today Live: क्या कहता है सेंट लूसिया का आज का मौसम
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच सेंट लूसिया में खेले जाने वाला सुपर-8 का यह मुकाबला भारतीय समयनुसार रात 8 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी शाम 7.30 बजे होगा। टॉस के समय यहां बारिश की संभावना 32 प्रतिशत जताई गई है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा बारिश की संभावना कम होती जाएगी। ऐसे में मैच पर बारिश का असर कम ही रहेगा। हालांकि रविवार को सेंट लूसिया में बारिश हुई थी।
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
ट्रेविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड।
IND Vs AUS Live Score Today Match: टीम इंडिया का स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद।
IND Vs AUS Live Score Today Match: ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड
मिचेल मार्श (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिश, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम जम्पा।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया आज के मैच का लाइव स्कोर के पल पल का अपडेट यहाँ से देखें
