क्रिकेट

IND vs AUS T20I Head To Head: 2241 दिन बाद इस मैदान में भिड़ेगी भारत और ऑस्ट्रेलियाई की टीम

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Nov 28, 2023, 04:23 PM IST

IND vs AUS T20I Head To Head: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी मंगलवार को खेला जाएगा। आइए इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

Image

भारत और ऑस्ट्रेलिया के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

Photo : Times Now Digital

IND vs AUS T20I Head To Head: मेजबान भारत और मेहमान ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा और रोमांचक मुकाबला आज यानी मंगलवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर दोनों टीमें टी20 मुकाबले के लिए 2241 दिन यानी छह साल एक महीना और 19 दिन के बाद आमने-सामने होंगी। हालांकि, टीम इंडिया अभी फॉर्म में चल रही है। 5 टी20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने शुरुआती दो मैचों में जीत हासिल कर 2-0 से बढ़त बरकरार रखी है।

दूसरी बार गुवाहाटी में होगी भिड़ंत

गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया को संभलकर खेलने की जरूरत है। टीम इंडिया का इस मैदान पर 10 अक्टूबर 2017 को ऑस्ट्रेलिया से सामना हुआ था। इस मुकाबले में टीम इंडिया को 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि, टीम इंडिया इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत का खाता खोलने के लिए नई तैयारी के साथ उतरेगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया गुवाहाटी में टीम इंडिया के खिलाफ दूसरी जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी।

टी20 में टीम इंडिया का पलडा भारी

टी20 फॉर्मेट की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा काफी मजबूत है। 2007 से अभी तक दोनों टीमों के बीच 28 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें टीम इंडिया को 17 मैचों में जीत मिली है, जबकि ऑस्ट्रेलिया को 10 मैचों में जीत मिली है। वहीं, दोनों टीमों के बीच एक मुकाबले का परिणाम नहीं निकला है। वहीं, टी20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का हाईएस्ट स्कोर 235 रन है, जबकि लोएस्ट स्कोर 74 है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article