LIVE

IND vs AUS Weather Report Today Live: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया आज के मैच में क्या बारिश बिगड़ेगी खेल, जानें कैसा रहेगा मौसम और पल-पल की अपडेट

सिद्धार्थ शर्माUpdated Jun 24, 2024, 19:33 IST
Follow on Google News
AP

IND vs AUS Weather Report Today Live: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया आज के मैच में क्या बारिश बिगड़ेगी खेल, जानें कैसा रहेगा मौसम और पल-पल की अपडेट

IND vs AUS Weather Report Today, Daren Sammy Cricket Stadium Weather Analysis, India vs Australia ST Lucia Weather Forecast, T20 World Cup 2024 Today Match Rain Prediction Live Updates: भारत 24 जून को सेंट लूसिया के ग्रॉस आइलेट के डेरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2024 के अपने अंतिम सुपर 8 गेम में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत से टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल में जगह पक्की हो जाएगी।वहीं दूसरी ओर ये मैच ऑस्ट्रेलिया के लिए करो या मरो का होने वाला है। अफगानिस्तान के खिलाफ हार से उनकी सेमीफाइनल की उम्मीदों को झटका लगा है।

IND Vs AUS Live Telecast: Today Match Watch Online Here

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के केवल 2 अंक है और अगर वो ये मैच हार जाती है तो वह लगभग बाहर हो जाएगी। ये मैच दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण है लेकिन इस पर फिलहाल बारिश का साया मंडरा रहा है।

IND VS AUS Today Match: Who will win (Aaj Ka Match Kaun Jitega)- Check Here

आइए जानते हैं सेंट लुसिया के मौसम का हर अपडेट।

Ind Vs Aus Today Match Report in Hindi: Check Here

JUN 24, 2024 19:33 IST

IND vs AUS, ST. Lucia Rain Live Updates: तय समय पर हुआ टॉस, ऑस्ट्रेलिया ने चुनी गेंदबाजी

भारत के खिलाफ बारिश की संभावना के बीच ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
JUN 24, 2024 18:49 IST

IND vs AUS, ST. Lucia Rain Live Updates: सुहावना है मौसम, सही समय पर हो सकता है टॉस

सेंट लुसिया में बारिश नहीं हो रही है और भारतीय समयानुसार साढ़े सात बजे टॉस हो सकता है।
JUN 24, 2024 17:49 IST

IND vs AUS, ST. Lucia Rain Live Updates: सेंट लुसिया में रुकी बारिश, खिली धूप

सेंट लुसिया में बारिश रुक गई है और धूप निकल आई है। ये क्रिकेट प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है।
JUN 24, 2024 15:20 IST

IND vs AUS, ST. Lucia Rain Live Updates: कितनी बजे होगा टॉस?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच में टॉस शाम को 7:30 बजे होगा। हालांकि बारिश होने के चलते इसमें भी देरी हो सकती है।
JUN 24, 2024 15:19 IST

IND vs AUS, ST. Lucia Weather Live Updates: क्या मैच में रिजर्व डे रखा गया है?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले मैच में कोई भी रिजर्व डे का प्रावधान नहीं है। ऐसे में अगर मैच रद्द होता है तो दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक बंट जाएगा।
JUN 24, 2024 15:17 IST

IND vs AUS, ST. Lucia Rain Live Updates: क्या बारिश डालेगी खलल?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले मैच का आनंद उठाने की सोच रहे फैंस के लिए सेंट लुसिया का मौसम खराब खबर लेकर आया है। दरअसल मैच के दौरान बारिश के 40 प्रतिशत आसार हैं। हालांकि ये बाद में कम हो जाएंगे।
JUN 24, 2024 15:16 IST

IND vs AUS, ST. Lucia Rain Live Updates: कितनी बजे शुरू होगा मैच?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले मैच की शुरुआत रात को 8 बजे होगी।
JUN 24, 2024 15:16 IST

IND vs AUS, ST. Lucia Rain Live Updates: कब होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच का आय़ोजन आज (24 जून 2024) को किया जाने वाला है।