LIVE
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 4th Test Highlight: अहमदाबाद टेस्ट हुआ ड्रॉ, भारत ने 2-1 से किया सीरीज पर कब्जा
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 4th Test Highlight: अहमदाबाद टेस्ट हुआ ड्रॉ, भारत ने 2-1 से किया सीरीज पर कब्जा
MAR 13, 2023 16:12 IST
MAR 13, 2023 15:31 IST
भारत ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा
अहमदाबाद टेस्ट ड्रॉ हो गया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया है। यह लागातर चौथा मौका है जब टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज जीती है।
MAR 13, 2023 15:15 IST
मैच में पहली बार गेंदबाजी कर रहे हैं गिल
शुभमन गिल ने अहमबदाबाद टेस्ट में पहली बार गेंदबाजी की। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 83 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
MAR 13, 2023 14:14 IST
टी ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 158/2
ऑस्ट्रेलिया ने चाय काल तक 67 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
MAR 13, 2023 13:56 IST
ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका
ऑस्ट्रेलिया ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। ट्रेविस हेड 90 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हो गए हैं।
MAR 13, 2023 13:52 IST
ऑस्ट्रेलिया के 150 रन पूरे
ऑस्ट्रेलिया ने ने दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 150 रन बना लिए हैं। लाबुशेन ने शानदार अर्धशतक लगाया।
MAR 13, 2023 13:42 IST
ऑस्ट्रेलिया ने 50 से ज्यादा रन की बढ़त हासिल कर ली
लाबुशेन और हेड ने दूसरे विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने 50 से ज्यादा रन की बढ़त हासिल कर ली।
MAR 13, 2023 12:57 IST
लाबुशेन और हेड के बीच शतकीय साझेदारी
लाबुशेन और हेड ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। पहला विकेट 14 रन के स्कोर पर गिरा था।
MAR 13, 2023 11:00 IST
लाबुशेन और हेड के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
लाबुशेन और हेड के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी, 14 रन के स्कोर पर गिरा था कुह्नमेन का विकेट।
MAR 13, 2023 10:05 IST
MAR 13, 2023 09:33 IST
आखिरी दिन के पहले सेशन का खेल शुरू
अश्विन ने की है 5वें दिन गेंदबाजी की शुरुआत।
MAR 13, 2023 09:28 IST
केएस भरत ने दी ऊपर बल्लेबाजी करने पर प्रतिक्रिया
केएस भरत ने ऊपर बल्लेबाजी करने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नेशनल टीम में जब आप खेलते हैं तो किसी भी जिम्मेदारी के लिए आपको तैयार रहना चाहिए।
MAR 13, 2023 09:16 IST
5वें दिन की पिच रिपोर्ट
5वें दिन पिच रिपोर्ट की बात करें तो गेंद टर्न कर सकती है और यह भारतीय स्पिन गेंदबाजों के लिए अच्छा संकेत है।
MAR 13, 2023 08:09 IST
रोमांचक होगा अहमदाबाद टेस्ट का 5वां दिन
अहमदाबाद का 5वां दिन रोचक होने की उम्मीद है।
MAR 13, 2023 08:08 IST
क्या 5वें दिन जडेजा और अश्निन की जोड़ी करेगी कमाल
ऑस्ट्रेलिया, टीम इंडिया के 571 रन के जवाब में अब भी 88 रन पीछे है। अहमदाबाद टेस्ट के 5वें दिन होगा कमाल या फिर बचा ले जाएगी ऑस्ट्रेलिया टीम अहमदाबाद टेस्ट।
MAR 12, 2023 17:12 IST
चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3/0
चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने बिना किसी नुकसान के 3 रन बना लिए हैं। भारत की पहली पारी 571 रन के जवाब में वह अब भी 88 रन पीछे है। 5वां दिन दोनों टीमों के लिए बेहद खास रहने वाला है।
MAR 12, 2023 16:50 IST
दोनों छोर से स्पिन अटैक
भारत ने दोनों छोर से स्पिन अटैक लगा दिया है। टीम की कोशिश होगी कि आज कम से कम 2 विकेट हासिल किए जाएं।
MAR 12, 2023 16:47 IST
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी शुरू
ट्रेविस हेड और कुह्नमेन ने की है पारी की शुरुआत।
MAR 12, 2023 16:41 IST
8 ओवर बल्लेबाजी करेगा ऑस्ट्रेलिया
आज के दिन ऑस्ट्रेलिया को 8 ओवर की बल्लेबाजी करनी होगी।
MAR 12, 2023 16:40 IST
भारत की पारी 571 रन पर सिमटी
भारत ने पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 91 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली है।
