क्रिकेट

IND vs AUS 2nd ODI Match Timing Today 2025: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में टक्कर, जानें कितने बजे शुरू होगा मैच

IND vs AUS 2nd ODI Match 2025 Timing Today, इंडिया ऑस्ट्रेलिया का मैच आज कितने बजे शुरू होगा? भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज (23 अक्टूबर 2025) को खेला जाने वाला है। आइए जानते हैं मैच भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा।

Image

भारत और ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे मैच का समय

IND vs AUS 2nd ODI Match 2025 Timing Today: भारतीय क्रिकेट टीम का लगातार 8 वनडे मैचों में जीत का सिलसिला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के पहले मुकाबले में सात विकेट की हार के साथ थम गया। यह मैच शुभमन गिल के लिए इस प्रारूप में कप्तान के तौर पर पहला मुकाबला था, साथ ही रोहित शर्मा और विराट कोहली की भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हुई थी। इन सभी कारकों को ध्यान में रखते हुए, टीम इंडिया गुरुवार को एडिलेड ओवल में होने वाले दूसरे एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में जोरदार वापसी करने को बेताब होगी और श्रृंखला में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी।

शीर्ष क्रम को सुधारने की होगी ज़रूरत

पर्थ में खेला गया पहला वनडे मैच बारिश से काफी प्रभावित रहा, जिसके चलते मुकाबला 26-26 ओवर का कर दिया गया था। हालांकि, भारत के लिए निराशाजनक बात यह रही कि कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा और विराट कोहली तीनों ही पहली बारिश के ब्रेक से पहले ही आउट हो गए थे। ऐसे में भारतीय टीम का शीर्ष क्रम इस बार अपनी पिछली गलतियों को सुधारने और टीम को एक मजबूत शुरुआत देने की कोशिश करेगा।

कब खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला (AUS vs IND Match Date)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला मुकाबला रविवार, 19 अक्टूबर को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला (AUS vs IND Match Venue)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला एडिलेड के एडिलेड ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला (AUS vs IND Match Timing)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला भारतीय समयनुसार सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा दूसरे यानी 8.30 बजे हो जाएगा।

टीवी पर कहां देख सकते हैं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला (AUS vs IND Match On TV)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

कहां देखें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग (AUS vs IND Match Live Streaming)

यदि आप भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो इसे आप जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर देख सकते हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम (IND vs AUS Squad)

भारतीय टीम- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) और यशस्वी जयसवाल।

ऑस्ट्रेलिया टीम- मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मैथ्यू कूहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article