IND vs AFG Highlights: अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा मैच भी जीता भारत, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त
IND vs AFG Highlights: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली है। इससे पहले पिछले मुकाबले में भी भारतीय टीम को 7 विकेट से जीत मिली थी। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
IND vs AFG Highlights: अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा मैच भी जीता भारत, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त
संजू सैमसन ने खेली अर्धशतकीय पारी
भारत की तरफ से संजू सैमसन ने अर्धशतकीय पारी खेली। सैमसन ने 22 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्के जड़ते हुए 57 रन बनाए। वहीं अभिषेक शर्मा ने 39 और ईशान किशन ने भी 38 रनों की नाबाद पारी खेली। तिलक वर्मा 15 और कप्तान अय्यर ने 11 रन बनाए। अफगानिस्तान की तरफ से राशिद खान ने भारत की तरफ से तीनों विकेट झटके।
दोनों मैचों की स्क्रिप्ट लगभग एक जैसी
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए दूसरे मैच की स्क्रिप्ट पहले T20 जैसी ही रही। अफगानिस्तान का स्कोर लगभग पिछले मैच जितना ही रहा, भारत ने पावरप्ले में उतने ही रन बनाए और एक बार फिर लक्ष्य को बड़ी आसानी से हासिल कर लिया। पहले मैच में अभिषेक शर्मा चमके थे, आज बारी संजू सैमसन की थी। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने शुरू में थोड़ा समय लिया, फिर पावरप्ले के आखिरी तीन ओवरों में आतिशी बल्लेबाजी की। भारत ने 6 ओवर में बिना विकेट खोए 82 रन ठोक दिए थे और वहीं पर मैच लगभग खत्म हो गया था।
राशिद खान ने अकेले लड़ी लड़ाई
हालांकि, राशिद खान ने हार को थोड़ा टालने की कोशिश की। उन्होंने एक ही ओवर में दोनों ओपनरों को आउट किया। अभिषेक शर्मा को 39 रन पर और संजू को 57 रन पर। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर को भी चलता किया। लेकिन ईशान किशन और तिलक वर्मा ने बिना किसी परेशानी के काम पूरा कर दिया। पहले T20 में भारत ने 157 रन 13.4 ओवर में चेज किए थे, आज 160 रन 14.5 ओवर में बना लिए। भारत के लिए दोनों जीत लगभग एकतरफा रही।
अफगानी कप्तान ने संभाली पारी
अफगानिस्तान की पारी की बात करें तो उनकी शुरुआत काफी खराब हुई थी। टीम ने जीरो रन पर अपना पहला विकेट गंवा दिया था। हालांकि, कप्तान इब्राहिम जादरान ने एक छोर संभाले रखा था। ओपनिंग करने आए जादरान ने 37 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली और टीम को मुश्किल से निकाला था। मध्यक्रम में राशिद खान ने 28 रन बनाकर तेजी से रन बटोरे थे, जबकि दारविश रसूली ने 26 रनों का उपयोगी योगदान दिया था। इन पारियों की बदौलत ही अफगान टीम 8 विकेट पर 159 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई थी। भारत के लिए गेंदबाजी में नीतीश कुमार रेड्डी ने सबसे ज्यादा चमक बिखेरी, उन्होंने 3 अहम विकेट अपने नाम किए। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भी कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 2 शिकार किए। जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल को भी एक-एक विकेट मिला।
वैभव सूर्यवंशी को फिर नहीं मिला मौका
एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया। उन्हें एक बार फिर बाहर ही बैठना पड़ा। वहीं संजू सैमसन ने इस मैच में फिर से भारतीय टीम के ओपनर की जिम्मेदारी निभाई। बता दें कि यह मैच भले ही भारत में खेला जा रहा है लेकिन इस मैच की भी मेजबानी अफगानिस्तान ही कर रही है। भारतीय टीम अपने घर में मेहमान की तरह खेलती नजर आ रही है।
पहले मुकाबले में भारतीय टीम को मिली थी जीत
इस सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। जिसमें भारतीय टीम ने 7 विकेट जीत दर्ज की ती। पहले मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए थे। इस लक्ष्य को भारतीय टीम ने तीन विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया है। पहले मुकाबले में अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिली थी।
भारत की फुल T20I टीम स्क्वॉड:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर।
अफगानिस्तान की फुल T20I टीम स्क्वॉड:
इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नंग्याल खरोती, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन-उल-हक।
IND vs AFG Live Score: अय्यर ने घर पर जीती पहली सीरीज
IND vs AFG Live Score: पहले मैच जैसी ही रही कहानी
राशिद खान ने अकेले लड़ी लड़ाई
हालांकि, राशिद खान ने हार को थोड़ा टालने की कोशिश की। उन्होंने एक ही ओवर में दोनों ओपनरों को आउट किया। अभिषेक शर्मा को 39 रन पर और संजू को 57 रन पर। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर को भी चलता किया। लेकिन ईशान किशन और तिलक वर्मा ने बिना किसी परेशानी के काम पूरा कर दिया। पहले T20 में भारत ने 157 रन 13.4 ओवर में चेज किए थे, आज 160 रन 14.5 ओवर में बना लिए। भारत के लिए दोनों जीत लगभग एकतरफा रही।
