LIVE

IND vs AFG Highlights: गिल की कप्तानी पारी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया

IND vs AFG 1st ODI Match (भारत बनाम अफगानिस्तान लाइव क्रिकेट स्कोर टुडे मैच) Online Streaming, TV Telecast, Scorecard Live Updates: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला भारत के नाम रहा। धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले को भारत ने 7 विकेट से अपने नाम किया। गिल ने 84 रन की पारी खेली, जबकि राहुल 39 रन बनाकर नाबाद रहे।

आदित्य साहूUpdated Jun 13, 2026, 23:55 IST
Follow on Google News
IND vs AFG Highlights: गिल की कप्तानी पारी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया

IND vs AFG Highlights: गिल की कप्तानी पारी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया

IND vs AFG Highlights: भारत ने कप्तान शुभमन गिल की तूफानी पारी के दम पर अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 3 मैच की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। भारत के सामने जीत के लिए 195 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 3 विकेट खोकर 13 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। शुभमन गिल 84 रन जबकि केएल राहुल 19 गेंद में 39 रन की पारी खेलकर नाबाद रहे। इन दोनों के अलावा ईशान किशन ने 34 रन की पारी खेली। इस मुकाबले में सुबह से बारिश ने खलल डाला था, लेकिन आखिरकार बारिश रुकी और 5 बजकर 15 मिनट पर टॉस हुआ। इसके बाद 5 बजकर 45 मिनट पर मैच शुरु हुआ। दोनों टीमों को 25-25 ओवर खेलने को मिले हैं। भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में भारत की तरफ से दो प्लेयर अपना वनडे डेब्यू किया। भारत के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने 24.5 ओवरों में 194 रनों पर आल आउट हो गया। इसके साथ ही अफगानिस्तान ने भारत को जीत के लिए 195 रनों का टारगेट दिया है। भारत की तरफ से दोनों डेब्यूटेंट गेंदबाजों गुरनूर बरार और हर्ष दुबे ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किया है। अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन रहमानुल्लाह गुरबाज ने 102 रन बनाया।

गुरबाज ने जड़ा तूफानी शतक
अफगानिस्तान ने भारत के सामने 195 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है। रहमानुल्लाह गुरबाज के 48 गेंदों में जड़े तूफानी शतक की बदौलत एक समय अफगानिस्तान 220+ के स्कोर की तरफ बढ़ रहा था, लेकिन आखिरी ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही। अफगान की टीम ने पावरप्ले में ही टीम ने 3 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, इसके बाद गुरबाज ने मोर्चा संभाला। 14 रन के स्कोर पर भारत ने LBW की अपील पर रिव्यू नहीं लिया और गुरबाज ने इसका पूरा फायदा उठाया। शुरुआत में संभलकर खेलने के बाद गुरबाज ने भारतीय गेंदबाजों पर जमकर हमला बोल दिया। गुरबाज के निशाने पर प्रसिद्ध कृष्णा, हर्ष दुबे और वॉशिंगटन सुंदर रहे। गुरबाज ने सिर्फ 48 गेंदों में अपना 9वां वनडे शतक पूरा किया। यह किसी अफगानी बल्लेबाज का सबसे तेज और भारत के खिलाफ दूसरा सबसे तेज वनडे शतक है।

गुरबाज के 102 रन पर आउट होते ही मैच पलट गया। हशमतुल्लाह शाहिदी ने 27 और अजमतुल्लाह ओमरजई ने 26 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। शुरुआती ओवरों में महंगे साबित हुए गुरनूर बरार और डेब्यू कर रहे हर्ष दुबे ने शानदार वापसी की। दोनों ने 3-3 विकेट झटके। अर्शदीप सिंह को 2 सफलता मिली। भारत ने आखिरी 7 विकेट सिर्फ 45 रन के अंदर निकाल दिए। हालांकि, 195 रनों का लक्ष्य भारत के लिए आसान नहीं होगा। अफगानिस्तान के पास राशिद खान जैसे मैच विनर गेंदबाज हैं।

भारत की प्लेइंग-11
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

अफगानिस्तान की प्लेइंग-11
इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मोहम्मद सलीम सफी, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी

JUN 13, 2026 22:10 IST

IND vs AFG 1st ODI Live: भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की

भारत ने कप्तान शुभमन गिल की तूफानी पारी के दम पर अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 3 मैच की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
JUN 13, 2026 21:45 IST

IND vs AFG 1st ODI Live: भारत को लगा तीसरा झटका

भारक ने 142 रन के स्कोर पर अपनी तीसरा विकेट गंवा दिया। श्रेयस अय्यर 12 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत को अब भी जीत के लिए 45 गेंद में 53 रन की दरकार है। अय्यर के आउट होने के बाद केएल राहुल बल्लेबाजी करने आए।
JUN 13, 2026 21:40 IST

IND vs AFG 1st ODI Live: भारत को जीत के लिए चाहिए 58 रन

धर्मशाला में खेले जा रहे तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में अफगानिस्तान से मिले 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 17 ओवर में दो विकेट खोकर 137 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 69 और श्रेयस अय्यर 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
JUN 13, 2026 21:32 IST

IND vs AFG 1st ODI Live: भारत ने 15 ओवर में बनाए 132 रन

धर्मशाला में खेले जा रहे तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में अफगानिस्तान से मिले 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 15 ओवर में दो विकेट खोकर 132 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल 67 और श्रेयस अय्यर 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
JUN 13, 2026 21:13 IST

IND vs AFG 1st ODI Live: भारत का स्कोर 10 ओवर में 84 रन

धर्मशाला में खेले जा रहे तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में अफगानिस्तान से मिले 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 10 ओवर में एक विकेट खोकर 84 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 29 और ईशान किशन 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।
JUN 13, 2026 21:09 IST

IND vs AFG 1st ODI Live: भारत का स्कोर 9 ओवर में 73 रन

धर्मशाला में खेले जा रहे तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में अफगानिस्तान से मिले 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 9 ओवर में एक विकेट गंवाकर 73 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल 29 और ईशान किशन 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।
JUN 13, 2026 20:54 IST

IND vs AFG 1st ODI Live: रोहित शर्मा सस्ते में हो गए रनआउट

एएम गजनफ़र की गेंद पर रोहित शर्मा रन आउट हो गए। रोहित और गिल के बीच में बड़ा कन्फ्यूजन हुआ और रोहित को रनआउट होकर पवेलियन लौटना पड़ गया। वह काफी नाखुश दिखे और अपने पार्टनर की तरफ देखे बिना ही चले गए। रोहित ने गेंद को राशिद के बाएं तरफ धकेला और तेजी से सिंगल के लिए दौड़ पड़े। दूसरी तरफ गिल गेंद देख रहे थे और गेंदबाज के फॉलोथ्रू में फंस गए। वह रोहित को पार नहीं कर पाए। रोहित शर्मा 16 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 16 रन बनाकर रन आउट हुए।
JUN 13, 2026 20:48 IST

IND vs AFG 1st ODI Live: भारत का स्कोर 5 ओवर में 40 रन

धर्मशाला में खेले जा रहे तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में अफगानिस्तान से मिले 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 5 ओवर में बिना विकेट गंवाए 40 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 15 और कप्तान शुभमन गिल 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
JUN 13, 2026 20:43 IST

IND vs AFG 1st ODI Live: रोहित शर्मा बने 16000 रन बनाने वाले इकलौते ओपनर

अजमतुल्लाह ओमरजई की गेंद पर रोहित शर्मा ने छक्का जड़कर ओपनर के तौर पर 16,000 इंटरनेशनल रन पूरे करने वाले भारत के इकलौते बल्लेबाज बने। रोहित ने शानदार पोजीशन लेकर गेंद को डीप स्क्वायर लेग स्टैंड में पुल कर दिया। यह रोहित का ट्रेडमार्क पुल शॉट था।
JUN 13, 2026 20:13 IST

IND vs AFG 1st ODI Live: भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 195 रन

भारत के लिए पदार्पण कर रहे हर्ष दुबे और गुरनूर बरार के तीन तीन झटकों के सामने अफगानिस्तान की टीम विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (102 रन) के शतक के बावजूद शनिवार को यहां तीन मैच की श्रृंखला के पहले वनडे में 24.5 ओवर में 194 रन पर सिमट गई। लगातार बारिश के कारण मैच शुरू होने में देरी हुई जिससे अब इसे 25-25 ओवर का कर दिया गया।
गुरबाज ने 51 गेंद की पारी के दौरान आठ चौके और इतने ही छक्के जमाए। भारत के लिए पदार्पण करने वाले बांए हाथ के स्पिनर दुबे ने 47 रन देकर तीन जबकि दाएं हाथ के तेज गेंदबाज बरार ने 27 रन देकर तीन विकेट झटके। अर्शदीप सिंह ने 27 रन और नीतिश कुमार रेड्डी ने 31 रन देकर दो दो विकेट लिए।
JUN 13, 2026 20:02 IST

IND vs AFG 1st ODI Live: अफगानिस्तान 194 रनों पर हुआ आल आउट

भारत के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने 24.5 ओवरों में 194 रनों पर आल आउट हो गया। इसके साथ ही अफगानिस्तान ने भारत को जीत के लिए 195 रनों का टारगेट दिया है। भारत की तरफ से दोनों डेब्यूटेंट गेंदबाजों गुरनूर बरार और हर्ष दुबे ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किया है।
JUN 13, 2026 19:57 IST

IND vs AFG 1st ODI Live: अफगानिस्तान का 9वां विकेट गिरा

डेब्यूटेंट गुरनूर बरार की गेंद पर राशिद खान बोल्ड आउट हुए। बरार की 140.3 किमी/घंटा की रफ्तार से फुल और सीधी गेंद राशिद खान के पास आई। राशिद ने पीछे हटकर जोर से बल्ला घुमाया लेकिन चूक गए और गेंद लेग स्टंप पर जा लगी। गुरनूर ने अपना दूसरा विकेट लेकर जश्न मनाया। राशिद खान ने 13 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 9 रन बनाए।
JUN 13, 2026 19:44 IST

IND vs AFG 1st ODI Live: हर्ष दुबे को तीसरा विकेट भी मिला

हर्ष दुबे की गेंद पर एएम गजनफर शुभमन गिल के हाथों कैच आउट हुए। शुभमन गिल ने एक शानदार कैच लपका। गजनफर 2 गेंदों पर 0 रन बनाकर आउट हुए। यह डेब्यूटेंट हर्ष दुबे का तीसरा विकेट था।
JUN 13, 2026 19:43 IST

IND vs AFG 1st ODI Live: अफगानिस्तान की पारी का 7वां विकेट गिरा

हर्ष दुबे की गेंद पर अजमतुल्लाह ओमरजई स्टंप आउट हो गए। डेब्यू पर हर्ष का ये दूसरा विकेट था। हर्ष ने ओमरजई के क्रीज से बाहर निकलने का अंदाजा लगा लिया और गेंद को तेजी से लाइन पर डाला। चार्ज देने के बाद दाएं हाथ के बल्लेबाज ने लाइन के आर-पार शॉट खेला और चूक गए। इसके बाद ईशान किशन ने बाकी का काम पूरा किया। ओमरजई ने 16 गेंदों पर 3 छक्कों की मदद से 26 रन बनाए।
JUN 13, 2026 19:37 IST

IND vs AFG 1st ODI Live: मोहम्मद नबी 9 रन बनाकर हुए आउट

नीतीश रेड्डी की गेंद पर मोहम्मद नबी ने अर्शदीप सिंह को कैच दे दिया है। नीतीश कुमार का यह पारी का दूसरा विकेट है। उनकी गेंद फुल लेंथ और ऑफ स्टंप पर थी। नबी फ्रंट लेग क्लियर करके गेंदबाज के सिर के ऊपर से मारना चाह रहे थे, लेकिन गेंद के नीचे नहीं आ पाए। लोफ्टेड ड्राइव में बल्ले का किनारा लगा और लॉन्ग ऑफ पर अर्शदीप ने दाईं तरफ दौड़ते हुए आसान कैच लपक लिया। मोहम्मद नबी ने 14 गेंदों पर 1 छक्के की मदद से 9 रन बनाए।
JUN 13, 2026 19:35 IST

IND vs AFG 1st ODI Live: अफगानिस्तान का स्कोर 20 ओवर में 165 रन

भारत के खिलाफ टॉस हारकर अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 165 रन बना लिए हैं। अफगानिस्तान की पारी तेजी से 200 की तरफ जा रही है।
JUN 13, 2026 19:18 IST

IND vs AFG 1st ODI Live: अफगानिस्तान का 5वां विकेट हुआ आउट

हर्ष दुबे की गेंद पर हशमतुल्लाह शाहिदी को केएल राहुल ने कैच आउट कर लिया है। हर्ष को पहला वनडे विकेट मिला और वो बेहद खुश हैं। गेंद धीमी और ऑफ स्टंप के बाहर थी। शाहिदी ने स्लॉग स्वीप खेलने की कोशिश की, लेकिन एंगल के खिलाफ खेल रहे थे। गेंद बल्ले के बीच में नहीं लगी और डीप में केएल राहुल ने आसान कैच लपक लिया। दो महंगे ओवरों के बाद इस विकेट से हर्ष को राहत मिली होगी। हशमतुल्लाह शाहिदी ने 30 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 27 रन बनाए।
JUN 13, 2026 19:13 IST

IND vs AFG 1st ODI Live: आखिरकार आउट हुए रहमानुल्लाह गुरबाज

नीतीश रेड्डी की गेंद पर रहमानुल्लाह गुरबाज आखिरकार आउट हो गए हैं। उन्हें रेड्डी ने बोल्ड आउट किया। रहमानुल्लाह गुरबाज ने मात्र 51 गेंदों पर 102 रन बनाए जिसमें 8 चौके और 8 छक्के शामिल थे।
JUN 13, 2026 19:11 IST

IND vs AFG 1st ODI Live: रहमानुल्लाह गुरबाज ने 48 गेंदों में जड़ा शतक

भारत के खिलाफ अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज ने मात्र 48 गेंदों में शतक जड़ दिया है। इसके साथ ही अफगानिस्तान तेजी से रन बनाती नजर आ रही है।
JUN 13, 2026 18:53 IST

IND vs AFG 1st ODI Live: अफगानिस्तान का स्कोर 12 ओवर में 110 रन

भारत के खिलाफ टॉस हारकर अफगानिस्तान की टीम ने 12 ओवर में 3 विकेट खोकर 110 रन बना लिए हैं। रहमानुल्लाह गुरबाज 39 गेंदों में 86 रन और कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी 19 गेंदों में 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।