IND U19 vs SA U19 First YODI Highlights: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहले वनडे में दी 25 रन से मात, बारिश से प्रभावित मुकाबले में DLS से हुआ हार जीत का फैसला
IND U19 vs SA U19 Match Highlights: भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में मेजबान दक्षिण अफ्रीका को डकवर्थ लुईस स्टर्न मैथड के जरिए 25 रन से मात दी। भारत द्वारा दिए गए 302 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 27.4 ओवर में 4 विकेट पर 148 रन बना लिए थे। इसके बाद मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका।
IND U19 vs SA U19 First YODI Highlights: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहले वनडे में दी 25 रन से मात, बारिश से प्रभावित मुकाबले में DLS से हुआ हार जीत का फैसला
वैभव की कप्तानी में खेलने उतरी टीम इंडिया
जिंबाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में 15 जनवरी, 2026 से शुरू होने जा रहे अंडर-19 विश्व कप 2026 के आगाज से पहले भारतीय टीम वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज में अपनी तैयारियों को परखने जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार 3 जनवरी, 2026 को बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेला जा रहा है। भारतीय टीम की कमान आयुष म्हात्रे के चोटिल होने की वजह से 14 साल के होनहार वैभव सूर्यवंशी के हाथों में सौंपी गई है। पहली बार वो टीम की कप्तानी करते नजर आ रहे हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं।
दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम:
वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आरोन जॉर्ज (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, युवराज गोहिल, राहुल कुमार।
भारत श्रृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीम:
मुहम्मद बुलबुलिया (कप्तान), जे जे बैसन, डैनियल बोसमैन, कॉर्न बोथा, पॉल जेम्स, एनाथी खितशिनी तेम्बालेथु, माइकल क्रुइस्कैम्प, अदनान लागाडियन, बयांदा माजोला, अरमान मनैक, बैंडिले मबाथा, लेथाबो फाहलामोहलाका, जेसन राउल्स, एनटांडोयेनकोसी सोनी, जोरिक वान शल्कविक।
