क्रिकेट

WTC फाइनल की ओर टीम इंडिया ने बढ़ाए कदम, नागपुर टेस्ट के बाद ऐसा है अंक तालिका का हाल

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 11, 2023, 02:45 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में पारी और 132 रन के अंतर से बड़ी जीत दर्ज करने अपने कदम 7 जून से ओवल में खेले गए फाइनल की तरफ बढ़ा दिए हैं।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम(साभार AP)

नागपुर: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के नागपुर में खेले पहले टेस्ट मैच में पारी और 132 रन के अंतर से पटखनी देकर धमाकेदार शुरुआत की है। टीम इंडिया ने 4 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल करके 7 जून से इंग्लैंड के ओवल मैदान में खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे सीजन के फाइनल की ओर एक कदम और बढ़ा दिए हैं।

भारत के खाते में हुए 111 अंक

नागपुर टेस्ट में पारी और 132 रन के अंतर से जीत के बाद भारतीय टीम के खाते में 10 जीत, 4 हार और 2 ड्रॉ के साथ कुल 111 अंक हो गए हैं। भारतीय टीम के खाते में पांच निगेटिव अंक भी हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम नागपुर में हार के बाद भी पहले पायदान पर 10 जीत, 2 हार और 4 ड्रॉ के साथ काबिज है। 70.83 जीत प्रतिशत के साथ उसके खाते में 136 अंक हैं। वो पहले ही फाइनल में अपनी जगह बना चुकी है।
Points-Table

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल

दूसरी पारी में महज 91 रन पर ढेर हुए कंगारू

नागपुर टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 177 रन बनाए थे। इसके बाद भारतीय टीम ने जवाब देते हुए 400 रन बनाकर 223 रन की बढ़त हासिल करते दूसरी पारी में कंगारुओं को 91 रन पर ढेर करके पारी और 132 रन के अंतर से मैच अपने नाम कर लिया। भारत के लिए दूसरे पारी में अश्विन ने 37 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। वहीं 2-2 विकेट शमी और जडेजा के खाते में और एक विकेट अक्षर पटेल के खाते में गया।

मैच से पहले ऐसा था अंक तालिका का हाल

पिछले बार की उपविजेता भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे पायदान पर चल रही थी। उसके खाते में 75.56 जीत प्रतिशत के साथ 136 अंक थे। वहीं भारतीय टीम 8 जीत और 58.93 जीत प्रतिशत के साथ दूसरे पायदान पर थी।
नवीन चौहान
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article