क्रिकेट

WTC Points Table: श्रीलंका को मैनचेस्टर टेस्ट में पटखनी देकर इंग्लैंड ने लगाई प्वाइंट्स टेबल में ऊंची छलांग

श्रीलंका को मैनचेस्टर टेस्ट में मात देकर इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र की अंकतालिका में टॉप-5 में एंट्री करने में सफल रही है। इंग्लैंड को लगातार चार टेस्ट जीत का फायदा मिला है।

Image

इंग्लैंड क्रिकेट टीम

Photo : AP

WTC Points Table: इंग्लैंड ने श्रीलंका को मैनचेस्टर में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में पांच विकेट से मात दी। यह भारत के खिलाफ साल की शुरुआत 1-4 से हार के बाद लगातार चौथी जीत है। लगातार चार टेस्ट मैचों में जीत का फायदा इंग्लैंड को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र की अंकतालिका में मिला है। इंग्लैंड की टीम तीन स्थान की छलांग लगाकर टॉप फाइव में एंट्री करने में सफल रही है।

इंग्लैंड ने लगाई तीन स्थान की छलांग

मैनचेस्टर टेस्ट में जीत के बाद इंग्लैंड की टीम मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में 41.07 के जीत प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। इस मैच से पहले इंग्लैंड 13 मैच में 6 जीत, 6 हार और एक ड्रॉ के साथ सातवें पायदान पर था। उसके जीत प्रतिशत 36.54 का था। इंग्लैंड के खाते में 19 डिमैरिट प्वाइंट हैं।

WTC Points Table

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल(साभार ICC)

चौथे से पांचवें पायदान पर खिसका श्रीलंका

वहीं श्रीलंका की टीम वहीं श्रीलंका 5 मैच में 2 जीत 3 हार के साथ चौथे से पांचवें पायदान पर खिसक गई है। मैनचेस्टर में हार के बाद उसका जीत प्रतिशत 50 से 40 हो गया है। वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम पांचवें से छठे पायदान पर खिसक गई है।

टीम इंडिया पहले पर काबिज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की दो बार की उपविजेता टीम इंडिया 9 मैच में 6 जीत, 2 हार एक ड्रॉ के साथ पहले पायदान पर काबिज है। भारतीय टीम का जीत प्रतिशत 68.52 है। दूसरे पायदान पर 12 मैच में 8 जीत, 3 हार और एक ड्रॉ के साथ मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया है। उसका जीत प्रतिशत 62.50 है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम 6 मैच में 3 जीत और 3 हार के साथ तीसरे पायदान पर है। उसका जीत प्रतिशत 50 है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!