क्रिकेट

IND vs NED: भारत-नीदरलैंड मैच में इन खिलाड़ियों के बीच दिखेगी कांटे की टक्कर

India vs Netherlands player battles: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारत और नीदरलैंड के बीच खेले जाने वाले मैच में कई खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। इसमें रोहित शर्मा विराट कोहली समेत अन्य भारतीय प्लेयर्स भी शामिल है।

Image

भारत VS नीदरलैंड

Photo : AP

India vs Netherlands player battles: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम लीग स्टेज में अपना आखिरी मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेलने वाली है। इस मैच का आयोजन बेंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में किया जाने वाला है। भारतीय टीम अब तक अजेय रही है ऐसे में वे मैच को जीतकर सेमीफाइनल की शानदार तैयारी करना चाहेगी। वहीं दूसरी ओर नीदरलैंड की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। लेकिन उसकी निगाहें चैंपियंस ट्रॉफी पर होगी। मैच से पहले भले ही भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा हो लेकिन नीदरलैंड के कुछ खिलाड़ी भारत को परेशान कर सकते हैं।

भारत नीदरलैंड मैच में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी टक्कर

1. रोहित शर्मा vs आर्यन दत्त

भारत के कप्तान रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शानदार लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 442 रन बना लिए हैं। हिटमैन को आर्यन दत्त से चुनौती मिल सकती है। आर्यन दत्त का पावरप्ले में प्रदर्शन शानदार रहा है। वे अब तक विश्वकप में 10 विकेट ले चुके हैं जिसमें से 4 पावरप्ले में आए हैं।

2. स्कॉट एडवर्ड्स vs कुलदीप यादव

नीदरलैंड की बल्लेबाजी की कमान इस विश्वकप में स्कॉट एडवर्ड्स ने संभाल रखी है। उन्होंने 242 रन बना लिए हैं। ऐसे में उन पर टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। एडवर्ड्स तेज गेंदबाजी अच्छी खेलते हैं लेकिन स्पिन के खिलाफ उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है। ऐसे में भारतीय गेंदबाज कुलदीप यादव उन्हें अपना शिकार बना सकते हैं।

3. विराट कोहली vs बास डी लीडे

विराट कोहली ने अपनी 8 पारियों में 108.60 की औसत और 88.29 की स्ट्राइक रेट के साथ 543 रन बना लिए हैं। वे इस मैच में शतक जड़ एक बड़ी उपलब्धि हासिल करना चाहेंगे। उनके सामने बास डी लीडे की चुनौती होगी। डच टीम से इस टूर्नामेंट में बास डी लीडे सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 28.92 की औसत से 14 विकेट ले लिए हैं। ऐसे में दोनों की बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

IND vs NED Head to Head record: कौन किसपर भारी?

भारत और नीदरलैंड के बीच अब तक कुल 2 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें से भारत ने दोनों में जीत दर्ज की है। पहला मैच 2003 वर्ल्ड कप में हुआ था जिसमें भारत 68 रन से जीत गया था। वहीं दूसरा 2011 में खेला गया था जिसमें टीम इंडिया को 5 विकेट से जीत मिली थी।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article