क्रिकेट

IND vs ENG: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर ICC ने लगाया जुर्माना, जानिए क्या है वजह

ICC Slams Fine On Mohammed Siraj: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इस समय भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं और लॉर्ड्स में चल रहे मौजूदा तीसरे टेस्ट मैच में भी उन्होंने बेहतरीन बॉलिंग की, लेकिन अब मैच के अंतिम दिन से ठीक पहले आईसीसी द्वारा उन पर जुर्माना लगाया है। क्या है पूरा मामला यहां जानिए।

Image

मोहम्मद सिराज पर लगा जुर्माना

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-इंग्लैंड तीसरा टेस्ट मैच
  • भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज को मिली सजा
  • आईसीसी ने सिराज पर लगाया जुर्माना

Mohammed Siraj Fined: भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर है। मैच के अंतिम दिन टीम इंडिया को जीत के लिए 135 रनों की जरूरत है, जबकि इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए भारत के 6 विकेट और चटकाने हैं। दोनों में जो टीम जीती वो सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर लेगी। इसी बीच अंतिम दिन का खेल शुरू होने से ठीक पहले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। उन पर आईसीसी (ICC) द्वारा जुर्माना लगाया गया है।

टीम इंडिया के पेसर मोहम्मद सिराज को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने दंडित किया है। वैश्विक क्रिकेट संस्था ने उनके 'अस्वीकार्य' मैदानी व्यवहार के चलते उन पर जुर्माना लगाया है। लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट को आउट करने के बाद आक्रामक रूप से उनको मैदान से बाहर भेजे जाने का इशारा करना सिराज को भारी पड़ा है।

इसके लिए आईसीसी ने सिराज पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। उन पर इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान ICC की आचार संहिता के लेवल 1 के तहत यह जुर्माना लगाया गया है। बेन डकेट ने भी पिच पर सिराज से कहासुनी की थी इसलिए डकट को एक डिमेरिट अंक दिया गया है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article