क्रिकेट

ICC ODI Rankings: आईसीसी वनडे रैंकिंग में विराट कोहली को बंपर फायदा, टॉप 10 में 4 भारतीय मौजूद

ICC ODI Rankings 2025: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल से पहले वनडे की ताजा रैंकिंग जारी कर दी गई है। इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली को बंपर फायदा हुआ है। वहीं शुभमन गिल ने नंबर 1 का स्थान बरकरार रखा है। आइए जानते हैं रैंकिंग

Image

विराट कोहली (फोटो- BCCI)

ICC ODI Rankings 2025: पाकिस्तान और दुबई में खेले जा रहे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बीच में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा ताजा रैंकिंग जारी कर दी गई है। इसमें इस टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों को बंपर फायदा होता नजर आ रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली इस टूर्नामेंट में बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं और इसका असर उनकी रैंकिंग में भी नजर आ रहा है। विराट कोहली ताजा रैंकिंग के मुताबिक बल्लेबाजों की लिस्ट में नंबर 4 पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा शुभमन गिल का नंबर एक का स्थान और भी मजबूत हो गया है।

इसके अलावा अफगानिस्तान के युवा ऑलराउंडर आजमतुल्लाह ओमरजई ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व क्रिकेट में अपना परचम लहराया है। महज 25 साल की उम्र में ओमरजई ने आईसीसी मेन्स ODI ऑलराउंडर रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहला पांच विकेट हॉल और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक जड़कर अपनी काबिलियत साबित की। इसके साथ ही, उन्होंने अपने साथी मोहम्मद नबी को पीछे छोड़ते हुए नंबर 1 स्थान हासिल किया।

ऑलराउंडर रैंकिंग में बड़े बदलाव

ओमरजई ने 296 रेटिंग पॉइंट्स के साथ अपना करियर बेस्ट हासिल किया है। इसके अलावा, भारत के एक्सर पटेल ने भी रैंकिंग में 17 स्थानों की छलांग लगाकर 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पटेल ने 194 रेटिंग पॉइंट्स के साथ अपना करियर बेस्ट प्रदर्शन दर्ज किया है।

भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा

भारत के शुभमन गिल ODI बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर 1 स्थान पर काबिज हैं। वहीं, विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच विजेता प्रदर्शन करते हुए 4 स्थानों की छलांग लगाई है और अब चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा टॉप 10 में रोहित शर्मा नंबर 5 पर और श्रेयस अय्यर नंबर 8 पर काबिज हैं।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article