क्रिकेट

ICC Annual Rankings: भारत की टी20 और वनडे में बादशाहत बरकरार, टेस्ट में इस टीम ने छीना ताज

ICC Annual Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा जारी की गई वार्षिक रैंकिंग में टी20 और वनडे फॉर्मेंट में भारतीय टीम की बादशाहत एक बार फिर से बरकरार है। वहीं क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेंट में ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर से बाजी मार ली है और भारतीय टीम से नंबर 1 का ताज छीन लिया है।

Image

आईसीसी रैंकिंग

Photo : AP

ICC Annual Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने शुक्रवार को वार्षिक टीम रैंकिंग अपडेट जारी किया है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट क्रिकेट में शीर्ष स्थान हासिल किया और भारत ने सफेद गेंद के दोनों प्रारूपों में अपना वर्चस्व बरकरार रखा है। भारतीय टीम के पास लंबे समय तक वार्षिक टेस्ट रैंकिंग में वर्चस्व था लेकिन वह अब ऑस्ट्रेलिया के नाम हो गया है।

आईसीसी के अनुसार, मौजूदा आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप विजेता ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल ओवल में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के निर्णायक मैच में भारत पर 209 रन की शानदार जीत के दम पर भारत से नंबर 1 का ताज छीन लिया है। ऑस्ट्रेलिया के 124 अंक हो गए हैं। जो कि दूसरे नंबर पर मौजूद भारतीय टीम से 4 अंक ज्यादा हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर 105 अंकों के साथ इंग्लैंड, 103 अंकों के साथ द.अफ्रीका और 96 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर न्यूजीलैंड मौजूद है।

वनडे में बादशाहत बरकरार

हालांकि भारत ने टेस्ट टीम रैंकिंग में शीर्ष स्थान खो दिया है, लेकिन वे वनडे में आगे बने हुए हैं और एकदिवसीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया से हार के बावजूद टॉप पर उनकी बढ़त 6 अंको तक बढ़ गई है। दूसरे नंबर पर वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया मौजूद है। तीसरे स्थान पर मौजूद दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया से केवल चार रेटिंग अंकों का अंतर कम किया है, जबकि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड शीर्ष पांच में हैं।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article