क्रिकेट

Women's ODI World Cup Schedule: इस दिन भिड़ेगे भारत-पाकिस्तान, यहां देखें वनडे वर्ल्ड कप का फुल शेड्यूल

Women's ODI World Cup Schedule: आईसीसी ने महिला वनडे वर्ल्ड कप के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है। 2 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा जबकि पाकिस्तान की टीम अपना सभी मैच कोलंबो में खेलेगी।

Image

महिला वनडे वर्ल्ड कप (साभार-icc)

Women's ODI World Cup Schedule: महिला वनडे वर्ल्ड कप के लिए आईसीसी ने कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है। महिला क्रिकेट विश्व कप का ओपनिंग मैच 30 सितंबर को भारक और श्रीलंरा के बीच बेंगलुरु में होगा। वुमेन इन ब्ल्यू 5 अक्टूबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान से खेलेगी। इस बार वनडे वर्ल्ड कप कुल पांच वेन्यू, जिनमें से चार भारत में और एक श्रीलंका में होगा।

पाकिस्तान अपने सारे मुकाबले कोलंबो में खेलेगी। फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर पाकिस्तान की टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाती है तो फाइनल मुकाबला भी कोलंबो में होगा। यह सभी नॉक आउट मुकाबले पर लगा होगा।

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप का फुल शेड्यूल-

दिन/तारीख मैच स्थान समय
मंगलवार, 30 सितंबर भारत बनाम श्रीलंका बेंगलुरु 3:00 अपराह्न
बुधवार, 1 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड इंदौर 3:00 अपराह्न
गुरुवार, 2 अक्टूबर बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान कोलंबो 3:00 अपराह्न
शुक्रवार, 3 अक्टूबर इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका बेंगलुरु 3:00 अपराह्न
शनिवार, 4 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका कोलंबो 3:00 अपराह्न
रविवार, 5 अक्टूबर भारत बनाम पाकिस्तान कोलंबो 3:00 अपराह्न
सोमवार, 6 अक्टूबर न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका इंदौर 3:00 अपराह्न
मंगलवार, 7 अक्टूबर इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश गुवाहाटी 3:00 अपराह्न
बुधवार, 8 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान कोलंबो 3:00 अपराह्न
गुरुवार, 9 अक्टूबर भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका विशाखापत्तनम 3:00 अपराह्न
शुक्रवार, 10 अक्टूबर न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश विशाखापत्तनम 3:00 अपराह्न
शनिवार, 11 अक्टूबर इंग्लैंड बनाम श्रीलंका गुवाहाटी 3:00 अपराह्न
रविवार, 12 अक्टूबर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विशाखापत्तनम 3:00 अपराह्न
सोमवार, 13 अक्टूबर दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश विशाखापत्तनम 3:00 अपराह्न
मंगलवार, 14 अक्टूबर न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका कोलंबो 3:00 अपराह्न
बुधवार, 15 अक्टूबर इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान कोलंबो 3:00 अपराह्न
गुरुवार, 16 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश विशाखापत्तनम 3:00 अपराह्न
शुक्रवार, 17 अक्टूबर दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका कोलंबो 3:00 अपराह्न
शनिवार, 18 अक्टूबर न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान कोलंबो 3:00 अपराह्न
रविवार, 19 अक्टूबर भारत बनाम इंग्लैंड इंदौर 3:00 अपराह्न
सोमवार, 20 अक्टूबर श्रीलंका बनाम बांग्लादेश कोलंबो 3:00 अपराह्न
मंगलवार, 21 अक्टूबर दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान कोलंबो 3:00 अपराह्न
बुधवार, 22 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड इंदौर 3:00 अपराह्न
गुरुवार, 23 अक्टूबर भारत बनाम न्यूजीलैंड गुवाहाटी 3:00 अपराह्न
शुक्रवार, 24 अक्टूबर पाकिस्तान बनाम श्रीलंका कोलंबो 3:00 अपराह्न
शनिवार, 25 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका इंदौर 3:00 अपराह्न
रविवार, 26 अक्टूबर इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड गुवाहाटी 3:00 अपराह्न
रविवार, 26 अक्टूबर भारत बनाम बांग्लादेश बेंगलुरु 3:00 अपराह्न
बुधवार, 29 अक्टूबर सेमीफाइनल 1 (टीबीए) गुवाहाटी/कोलंबो 3:00 अपराह्न
गुरुवार, 30 अक्टूबर सेमीफाइनल 2 (टीबीए) बेंगलुरु 3:00 अपराह्न
रविवार, 2 नवंबर फाइनल (टीबीए) कोलंबो/बेंगलुरु 3:00 अपराह्न
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article