क्रिकेट

IND vs ENG: क्या रोहित-विराट के बिना कमजोर हो गई है टीम इंडिया? बेन स्टोक्स ने दिया जवाब

India vs England Test: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच शुक्रवार से खेला जाएगा। इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने प्रेस कांफ्रेंस में टीम इंडिया की ताकत और कमजोर पर जमकर चर्चा की।

Image

बेन स्टोक्स (फोटो- X)

India vs England Test: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें नहीं लगता कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और आर अश्विन की गैर मौजूदगी से भारतीय टीम कमजोर हुई है क्योंकि उसके पास इस कमी को पूरा करने के लिये प्रतिभा का भंडार है ।बदलाव के दौर से गुजर रही भारतीय टीम शुक्रवार को यहां शुरू हो रहे पहले टेस्ट के साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला का आगाज करेगी । कोहली, रोहित और अश्विन के संन्यास के बाद यह शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम का पहला मुकाबला होगा।

स्टोक्स ने पहले टेस्ट की पूर्व संध्या पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि 'काफी कुछ कहा जा रहा है कि विराट नहीं है, रोहित नहीं है और अश्विन नहीं है लेकिन इसके यह मायने नहीं है कि भारत के खिलाफ यह पहले से आसान मुकाबला होगा । भारतीय क्रिकेट के पास प्रतिभा का भंडार है ।विराट , रोहित और अश्विन ने देश के लिये शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि उनकी जगह लेने वाले खिलाड़ियों के सामने बल्लेबाजी या गेंदबाजी करना आसान होगा। हमने आईपीएल में काफी समय बिताया है और हमें पता है कि भारत में प्रतिभा की कमी नहीं है । ये तीनों बहुत बड़े नाम हैं जिन्होंने देश के लिये शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन इनके नहीं होने से चुनौती आसान नहीं होगी ।'

हम केवल बुमराह पर फोकस नहीं करेंगे- स्टोक्स

बेन स्टोक्स ने कहा कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिये जसप्रीत बुमराह का सामना करना काफी चुनौतीपूर्ण होगा लेकिन उनकी टीम एक खिलाड़ी पर ही फोकस नहीं करेगी ।उन्होंने कहा ,‘‘ बुमराह उनके आक्रमण की अगुवाई करेंगे और वह शानदार खिलाड़ी हैं लेकिन टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं और क्रिकेट में जीतने के लिये टीम को अच्छा खेलना होता है ।’’

स्टोक्स ने कहा कि 'लेकिन हमें पता है कि बुमराह शानदार गेंदबाज है । उसका रिकॉर्ड यह साबित करता है कि वह हर जगह अच्छा प्रदर्शन करता है । उसे खेलना चुनौतीपूर्ण होगा लेकिन भारत के हर गेंदबाज को खेलना चुनौतीपूर्ण होने वाला है । हम एक खिलाड़ी पर फोकस नहीं करेंगे।'उन्होंने यह भी कहा कि तीसरे नंबर के लिये जैकब बेथेल पर ओली पोप को तरजीह देना उनके लिये कठिन नहीं था चूंकि उन्होंने आखिरी टेस्ट में 171 रन बनाये थे ।उन्होंने कहा कि 'ऐसे किसी खिलाड़ी को चुनना कठिन नहीं होता जिसने आखिरी पारी में 170 रन बनाये हों । जब से मैं कप्तान हूं , उसने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 40 से अधिक की औसत से रन बनाये हैं।'

(भाषा)

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुन... और देखें

End of Article