क्रिकेट

हैरी ब्रूक ने गौतम गंभीर के फैसले पर उठाए सवाल, कहा- मुझे नहीं इस खिलाड़ी को बनना चाहिए था 'प्लेयर ऑफ द सीरीज'

Harry Brook On Player of the series controversy: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज हैरी ब्रुक ने भारतीय कोच गौतम गंभीर के उन्हें श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनने के फैसले पर असहमति जताते हुए कहा कि यह सम्मान पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करने वाले जो रूट को मिलना चाहिए था।

Image

हैरी ब्रूक

Photo : AP

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रुक ने भारतीय कोच गौतम गंभीर के उन्हें श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनने के फैसले पर असहमति जताते हुए कहा कि यह सम्मान पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करने वाले जो रूट को मिलना चाहिए था।

श्रृंखला 2-2 से बराबर रहने के बाद प्रत्येक टीम के कोच ने प्लेयर ऑफ द सीरीज पुरस्कार के लिए विपक्षी टीम से एक खिलाड़ी का चयन किया।

इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने भारत की तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी के रूप में कप्तान शुभमन गिल को जबकि गंभीर ने इंग्लैंड के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी के रूप में ब्रूक को चुना।

ब्रुक ने बीबीसी से कहा, "मैंने रूटी (जो रूट) जितने रन नहीं बनाए, इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें मैन ऑफ द सीरीज होना चाहिए था। उन्हें इन गर्मियों में फिर से इंग्लैंड का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "यह श्रृंखला शानदार रही। ईमानदारी से कहूं तो पहले मैंने नहीं सोचा था कि श्रृंखला बराबर रहेगी।" ब्रूक ने श्रृंखला में 53.44 की औसत से 481 रन जबकि रूट ने 67.12 की औसत से 537 रन बनाए।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article