क्रिकेट

विश्व चैंपियन कप्तान हरमनप्रीत कौर ने किसे दिया अपनी जीत की मानसिकता बनाने का श्रेय

हरमनप्रीत कौर ने महिला प्रीमियर लीग और मुंबई इंडियंस को उनके भीतर जीत की मानसिकता भरने जिसका इस्तेमाल उन्होंने भारतीय महिला टीम को वनडे विश्व कप जिताने में किया।

Image

मुंबई इंडियन्स की कोच लीसा नाइटले, कप्तान हरमनप्रीत कौर और झूलन गोस्वामी(फोटो क्रेडिट Mumbai Indians)

मुंबई: हरमनप्रीत कौर ने बुधवार को कहा कि महिला प्रीमियर लीग और उनकी टीम मुंबई इंडियंस ने उनके भीतर जीत की मानसिकता भरी जिसका इस्तेमाल उन्होंने भारतीय महिला टीम को वनडे विश्व कप जिताने में किया। डब्ल्यूपीएल में मुंबई इंडियंस को दो खिताब दिला चुकी हरमनप्रीत ने कहा कि फ्रेंचाइजी ने प्रतिस्पर्धा में अलग सोच के साथ उतरने में उनकी मदद की।

उन्होंने मुंबई इंडियंस द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा,'मेरा मानना है कि मैं जहां भी जाती हूं, जीत के बारे में ही सोचती हूं क्योंकि भागीदारी तो हम बरसों से कर रहे हैं । लेकिन जीत की सोच के साथ उतरने और उस दिशा में काम करने से बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। डब्ल्यूपीएल ने मेरे भीतर बहुत कुछ बदला है खासकर सोच बदली है। मुंबई इंडियंस बरसों से आईपीएल खिताब जीत रही है और इस टीम से जुड़ने के बाद मेरे भीतर भी जीत की वही मानसिकता आई। टीम बैठक में यही बात होती है कि हम कैसे किसी टीम को हरा सकते हैं और खिताब जीत सकते हैं।'

मुंबई टीम की नयी कोच लीसा नाइटले ने कहा कि भारत के घरेलू क्रिकेटरों को अच्छी स्पर्धा मिल रही है जिसका असर उनके प्रदर्शन पर देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा,'भारत के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को विश्व कप से पहले काफी अच्छी स्पर्धायें मिल रही है और वे दूसरी टीमों को दबाव में डाल रहे हैं। अगर घरेलू स्पर्धाओं का स्तर ऐसा है तो इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन भी निखरता है। हमने नतीजा देखा है कि भारत ने पचास ओवरों का विश्व कप जीत लिया।'

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article