हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ बना दिया डबल वर्ल्ड रिकॉर्ड

पाकिस्तान के खिलाप सुपर-फोर के अपने पहले मुकाबले में एक बार फिर हार्दिक पांड्या का जादू देखने को मिला। इस मुकाबले में हार्दिक को भले ही केवल एक विकेट मिले, लेकिन इस विकेट की मदद से उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ इस फॉर्मेट में ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया जो आज तक कोई भी खिलाड़ी हासिल नहीं कर पाया था।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Sep 21 2025, 23:14 IST
हार्दिक का डबल रिकॉर्डImage Credit : AP01 / 07

हार्दिक का डबल रिकॉर्ड

पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-फोर के मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने भले ही अपना स्पेल पूरा न किया हो, लेकिन उन्होंने 3 ओवर की गेंदबाजी में ही पाकिस्तान के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया जो आज तक कोई भी गेंदबाज नहीं कर पाया है। (साभार-AP)

फखर जमां को किया आउटImage Credit : AP02 / 07

फखर जमां को किया आउट

हार्दिक पांड्या ने अपने दूसरे ही ओवर में पाकिस्तान के खतरनाक बल्लेबाज फखर जमां को आउट कर दिया। उन्होंने फखर जमां को आउट कर टी20 क्रिकेट में अपना 97वां विकेट लिया और पाकिस्तान के खिलाफ डबल रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। (साभार-AP)

3 ओवर की गेंदबाजी Image Credit : AP03 / 07

3 ओवर की गेंदबाजी

हार्दिक ने पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में 3 ओवर की गेंदबाजी की और 29 रन देकर 1 विकेट लिया। उनकी गेंद पर अभिषेक शर्मा ने साहिबजादा फरहान का कैच छोड़ दिया, नहीं तो हार्दिक को दो विकेट मिल जाते। (साभार-AP)

पाकिस्तान के खिलाफ पूरे किए 15 विकेटImage Credit : AP04 / 07

पाकिस्तान के खिलाफ पूरे किए 15 विकेट

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह हार्दिक पांड्या का 15वां विकेट था। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने यह कारनामा केवल 8 पारी में हासिल कर लिया। (साभार-AP)

पहले गेंदबाज बने हार्दिक Image Credit : AP05 / 07

पहले गेंदबाज बने हार्दिक

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ 15 विकेट लेने वाले वह पहले गेंदबाज बन गए। उनका बेस्ट स्पेल 8 रन देकर 3 विकेट है। (साभार-AP)

कभी नहीं रहे विकेटलेसImage Credit : AP06 / 07

कभी नहीं रहे विकेटलेस

इतना ही नहीं हार्दिक पांड्या ने एक अनोखा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वह पाकिस्तान के खिलाफ जब भी इस फॉर्मेट में खेले कभी भी विकेटलेस नहीं रहे। (साभार-AP)

बल्लेबाजी में भी 100 रन के करीबImage Credit : AP07 / 07

बल्लेबाजी में भी 100 रन के करीब

इतना ही नहीं पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने बल्लेबाजी में भी अहम योगदान दिया। हार्दिक 8 पारी में 91 रन बना चुके हैं। वह पाकिस्तान के खिलाफ 100 रन और 15 विकेट लेने से केवल 9 रन दूर हैं। (साभार-AP)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!