क्रिकेट

बड़ी खबरः हार्दिक पांड्या को सौंपी जा सकती है वनडे और टी20 की कप्तानी- रिपोर्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 21, 2022, 09:50 PM IST

Hardik Pandya could be made new ODI and T20I captain: बीसीसीआई की आज हुई एक अहम बैठक से कुछ बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। इनमें सबसे बड़ी खबर भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को लेकर है। खबरों के मुताबिक अब पांड्या को जल्द ही वनडे और टी20 की कप्तानी सौंपी जा सकती है।

Image

हार्दिक पांड्या (BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • बीसीसीआई एपेक्स काउंसिल बैठक
  • बैठक में कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा
  • हार्दिक पांड्या को बनाया जा सकता है नया वनडे-टी20 कप्तानः रिपोर्ट

BCCI Apex Council Meeting: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की एपेक्स काउंसिल की बैठक में आज खबरों के मुताबिक कई अहम चीजों को लेकर चर्चा हुई। ताजा खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि बीसीसीआई ने कुछ बड़े फैसले भी लिए हैं। शीर्ष सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में जो सबसे बड़ी चर्चा हुई है, वो है भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को लेकर।

खबरों के मुताबिक हार्दिक पांड्या को भारतीय वनडे और टी20 टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। वो सीमित ओवर क्रिकेट में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह ले सकते हैं, जबकि टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा कप्तानी करना जारी रख सकते हैं। इसके अलावा ये भी तय हुआ है कि हार्दिक पांड्या को A कैटेगरी (5 करोड़) में प्रमोट किया जा सकता है।

इसके अलावा कुछ अन्य प्रमुख मुद्दों पर भी चर्चा की गई है और जल्द ही इनको अमल में भी लाया जा सकता है। खबरों के मुताबिक Byju's मार्च 2023 तक भारतीय क्रिकेट टीम का जर्सी स्पॉन्सर बना रह सकता है।

वहीं सबसे पहले भारतीय चयन समिति का गठन किया जाएगा और उसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम के ढांचे में बदलाव पर फैसले लिए जा सकते हैं। खबरों की मानें तो बीसीसीआई भारतीय क्रिकेट में बड़े बदलावों के बारे में सोच रहा है, खासतौर पर सीमित ओवर क्रिकेट में। लेकिन इसके लिए अभी कुछ और बैठकें और चर्चाएं हो सकती हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article