क्रिकेट

T20I Rankings All Rounder: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में घातक गेंदबाजी करने वाले हार्दिक पंड्या ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

T20I Rankings All Rounder: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या दुनिया के नंबर-1 ऑलराउंडर बन गए हैं। हार्दिक ताजा रैंकिंग में दो स्थानों की छलांग लगाकर टी20 ऑलराउंडर में टॉप पर पहुंच गए हैं। वहीं, गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह को 12 स्थानों का फायदा हुआ है ।

Image

हार्दिक पंड्या। (फोटो- ICC)

KEY HIGHLIGHTS
  • हार्दिक पंड्या दुनिया के नंबर-1 ऑलराउंडर बने।
  • ताजा रैंकिंग में दो स्थानों की छलांग लगाकर टी20 ऑलराउंडर में टॉप पर पहुंचे।
  • गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह को 12 स्थानों का फायदा हुआ है।

T20I Rankings All Rounder: टी20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले हार्दिक पंड्या ने इतिहास रच दिया। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या दुनिया के नंबर-1 ऑलराउंडर बन गए हैं। आईसीसी के ताजा टी20 ऑलराउंड रैंकिंग में हार्दिक पंड्या को दो स्थान का फायदा हुआ है। वे 222 अंक के साथ टॉप पर हैं। वहीं, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा 222 अंक के साथ दूसरे नंबर पर हैं। हार्दिक ने टी20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट चटकाए थे। उन्होंने 3 ओवर में महज 20 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए थे। उन्होंने हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर और कागिसो रबाडा का विकेट लिया था। उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी और टीम वर्ल्ड चैम्पियन बनी थी।

टॉप-5 में से 4 खिलाड़ियों को फायदा

ऑलराउंडर की लिस्ट में टॉप-5 खिलाड़ियों में से 4 खिलाड़ियों को फायदा हुआ था। हार्दिक पंड्या को दो स्थानों का फायदा हुआ है, जबकि मार्कस स्टोइनिस, सिकंदर रजा, शाकिब अल हसन को एक-एक स्थान का फायदा हुआ हैं। वहीं, टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग के शीर्ष 10 में भी बदलाव हुए हैं। मोहम्मद नबी चार स्थान नीचे खिसककर शीर्ष पांच से बाहर हो गए हैं। वहीं, फाइनल में विस्फोटक पारी खेलने वाले अक्षर पटेल ने सात स्थान की छलांग लगाई है। वे अब 12वें नंबर पर आ गए हैं।

हार्दिक ने चटकाए 11 विकेट

आईपीएल में खराब प्रदर्शन करने वाले हार्दिक पंड्या का टी20 वर्ल्ड कप में ऑलराउंड प्रदर्शन देखने को मिला। उन्होंने 8 मैचों में 7.64 की इकोनॉमी से 11 विकेट चटकाए। वे टीम इंडिया के टॉप विकेटटेकर की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहे। हार्दिक से आगे अर्शदीप सिंह 17 अंक के साथ पहले नंबर पर और जसप्रीत बुमराह 15 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर रहे। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप के टॉप विकेटटेकर की लिस्ट में अर्शदीप दूसरे और जसप्रीत बुमराह तीसरे और हार्दिक पंड्या 11वें नंबर पर रहे।

बुमराह ने लगाई लंबी छलांग

टी20 वर्ल्ड कप में घातक गेंदबाजी करने वाले जसप्रीत बुमराह ने लंबी छलांग लगाई। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे बुमराह ने 12 स्थानों की छलांग लगाकर 12वें नबर पर पहुंच गए हैं। यह उनका 2020 के अंत के बाद से उनका सर्वोच्च स्थान है। वहीं, कुलदीप यादव 3 स्थानों की सुधार करते हुए 9वें नंबर पर और अक्षर पटेल एक स्थान की छलांग लगाकर 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article