क्रिकेट

इंसान हूं, गलती हो जाती है-वायरल वीडियो पर आई हरभजन सिंह की प्रतिक्रिया

हरभजन सिंह ने ललित मोदी द्वारा शेयर किए वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हरभजन ने इसे गलत ठहराते हुए कहा है कि वह इसके लिए पहले भी माफी मांग चुके हैं। 18 साल के पहले की चीजों को फिर से लोगों के बीच में लाना ठीक नहीं है।

Image

हरभजन सिंह (साभार-X Harbhajan Singh)

हरभजन सिंह और श्रीसंत का वीडियो एकबार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 2008 में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले के बाद हरभजन सिंह ने तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को थप्पड़ लगा दिया था। लेकिन पिछले दिनों पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी ने एक बार फिर वो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। हरभजन सिंह का यह वीडियो शेयर होते ही वायरल हो गया, जिस पर श्रीसंत की पत्नी ने भी प्रतिक्रिया दी थी और इसे गलत बताया था।

अब इस वीडियो पर हरभजन सिंह की प्रतिक्रिया आई है। हरभजन ने कहा 'यह वीडियो जिस तरह से लीक हुआ है, वह गलत है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। इसके पीछे शायद कोई मक़सद रहा होगा। जो बात 18 साल पहले हुई थी, लोग उसे भूल चुके थे, और अब फिर से उसे याद दिलाया जा रहा है। जो हुआ उसके लिए बुरा लगता है। हम खेल रहे थे और हर किसी के दिमाग़ में अलग-अलग बातें चल रही थीं। गलतियां हुईं, और हमें इस बात का अफसोस और शर्म भी है।”

गणेश जी हमें माफ करें

हरभजन सिंह ने आगे कहा 'हां, वीडियो वायरल हो गया है। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी, और मैंने कई बार कहा है कि मुझसे गलती हुई थी। इंसान गलतियां करता है, और मैंने भी एक गलती की। मैंने भगवान गणेश से प्रार्थना की है कि अगर मुझसे फिर कोई गलती हो तो वे मुझे माफ कर दें। गलतियां हो जाती हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article