क्रिकेट

Happy Birthday Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट की रीढ़ मंधाना के जन्मदिन पर उनकी 5 बेहतरीन पारियां

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जान और उप कप्तान स्मृति मंधाना का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर जानिए उनकी 5 बेहतरीन पारियों के बारे में जिसने उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक अलग पहचान बनाई। मंधाना वर्तमान में टीम बांग्लादेश के दौरे पर हैं जहां टीम इंडिया वनडे सीरीज खेल रही है।

Image

स्मृति मंधाना (साभार -Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • स्मृति मंधाना का जन्मदिन
  • मंधाना की 5 बेहतरीन पारियां
  • बांग्लादेश दौरे पर हैं मंधाना

18 जुलाई का दिन भारतीय महिला क्रिकेट के लिए खास दिन है। आज के दिन साल 1996 में भारत के उपकप्तान और लेफ्ट हैंड के स्टाइलिश बैटर स्मृति मंधाना का जन्म हुआ था। 9 साल की उम्र में मजाक में क्रिकेट खेलने की शुरुआत करने वाली मंधाना आज भारतीय महिला टीम की रीढ़ हैं। 2013 में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाली मंधाना ने साल 2014 में भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके जन्मदिन के मौके पर आइए मंधाना द्वारा खेली गई टॉप 5 पारियों के बारे में जानते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 83 रन की पारी

2018 आईसीसी वर्ल्ड टी20 में मंधाना ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सबको चौंका दिया। उन्होंने 55 गेंद में 83 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 9 चौके और 3 छक्के लगाए।

न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक

साल 2019 में मंधाना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले में 104 गेंद पर 105 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी यह पारी इसलिए भी खास थी क्योंकि भारत ने 190 रन का लक्ष्य हासिल किया।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक

मंधाना ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 129 गेंद पर 135 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 14 चौके और 1 छक्का जड़ा। भारत ने उस मैच को 178 रन के भारी अंतर से जीता था।

वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक

आईसीसी वर्ल्ड कप 2017 के दौरान उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक मैच में नाबाद 106 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 13 चौके और 2 छक्के लगाए।

इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक

ब्रिस्टल में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए इस टेस्ट मैच में मंधाना ने 78 रन की पारी खेली। उन्होंने शेफाली वर्मा के साथ मिलकर 167 रन की ओपनिंग साझेदारी की जो भारत की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी है।

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें