LIVE

GT vs RCB, आईपीएल हाईलाइट्स: गुजरात टाइटन्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 4 विकेट से पटखनी देकर दर्ज की पांचवीं जीत

GT vs RCB Match Highlights: शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 4 विकेट के अंतर से मात देकर पांचवीं जीत दर्ज की। आरसीबी ने जीत के लिए 156 रन का लक्ष्य गुजरात के सामने रखा था। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।

नवीन चौहानUpdated May 1, 2026, 19:12 IST
Follow on Google News
GT vs RCB, आईपीएल हाईलाइट्स: गुजरात टाइटन्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 4 विकेट से पटखनी देकर दर्ज की पांचवीं जीत

GT vs RCB, आईपीएल हाईलाइट्स: गुजरात टाइटन्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 4 विकेट से पटखनी देकर दर्ज की पांचवीं जीत

GT vs RCB Match Highlights: गुजरात टाइटन्स ने गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रॉ़यल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 4 विकेट के अंतर से मात देकर सीजन में पांचवीं जीत दर्ज की। मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम गुजरात की कसी हुई गेंदबाजी के सामने 19.2 ओवर में 155 रन बनाकर ढेर हो गई। इसके बाद जीत के लिए मिले 156 रन के लक्ष्य को गुजरात ने शुभमन गिल की 43, जोस बटलर की 39 और राहुल तेवतिया की 27 रन की नाबाद पारी की बदौलत 25 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। आरसीबी के लिए तीन विकेट भुवनेश्वर कुमार और दो विकेट रोमारियो शेफर्ड ने लिए। एक विकेट सुयश शर्मा के खाते में गया।

गुजरात टाइटन्स के खिलाफ टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम 19.2 ओवर में 155 रन बनाकर ढेर हो गई। गुजरात को जीत के लिए 156 रन का लक्ष्य मिला है। देवदत्त पडिक्कल के अलावा बेंगलुरू का कोई भी बल्लेबाज ग्रीन टॉप विकेट में बड़ी पारी नहीं खेल सका। पडिक्कल ने 40 और विराट ने 28 रन बनाए। गुजरात के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट अरशद खान ने लिए। 2-2 विकेट राशिद खान और जेसन होल्डर के खाते में गए। एक-एक सफलता मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा को मिली।

आईपीएल 2026 के 42वें मुकाबले में आज गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच भिड़ंत होने जा रही है। यह मुकाबला गुजरात के होम ग्राउंड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुजरात ने बेंगलुरू के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का अबतक सीजन में प्रदर्शन अच्छा रहा है। आरसीबी ने अबतक खेल 8 मैच में से 6 में जीत दर्ज की है जबकि 2 मैच में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। +1.919 के स्ट्राइक रेट और 12 अंक के साथ आरसीबी अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। वहीं गुजरात टाइटन्स का प्रदर्शन उतार चढ़ाव भरा रहा है। अबतक खेले 8 मैच में से 4 में गुजरात को जीत मिली है जबकि 4 में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। उसके खाते में 8 अंक -0.475 के नेट रन रेट के साथ है और वो अंक तालिका में पांचवें स्थान पर काबिज है। ऐसे में दोनो के बीच अहमदाबाद में आज कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू हेड टू हेड (Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru Head to Head)
गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 7 मैच खेले गए हैं जिसमें से गुजरात को 3 और बेंगलुरू को 4 मैच में जीत मिली है। मौजूदा सीजन में दोनों के बीच खेला जाने वाला दूसरा मुकाबला है। 24 अप्रैल को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात को 5 विकेट से मात दी थी। ऐसे में अपने घरेलू मैदान पर गुजरात आरसीबी से हिसाब चुकता करना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच मुकाबलों में से तीन में आरसीबी और दो में गुजरात को जीत मिली है।

गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की आईपीएल 2026 टीमें (Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Full Squads)

गुजरात टाइटन्स की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Gujarat Titans Full Squad):
शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, एम शाहरुख खान, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, राहुल तेवतिया।

रॉयस चैलेंजर्स बेंगलुरू की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Royal Challengers Bengaluru Full Squad):
रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप साल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल।

APR 30, 2026 23:07 IST

GT vs RCB, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: गुजरात ने 4 विकेट से दर्ज की जीत

गुजरात टाइटन्स ने 15.5 ओवर में जीत के लिए मिले 156 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया और 4 विकेट के अंतर से जीत दर्ज की। यह गुजरात की सीजन में पांचवीं जीत है। राहुल तेवतिया ने 27 और राशिद खान 7(6) रन बनाकर नाबाद रहे।
APR 30, 2026 22:20 IST

GT vs RCB, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: भुवी ने बिखेरी बटलर की गिल्लियां

भुवनेश्वर कुमार ने जोस बटलर को बोल्ड करके तीसरी सफलता आरसीबी को दिलाई।
APR 30, 2026 22:00 IST

GT vs RCB, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: गुजरात को लगा दूसरा झटका

गुजरात टाइटन्स को दूसरा झटका शुभमन गिल के रूप में लगा। गिल 43 (18) रन बनाकर भुनी की गेंद पर विराट के हाथों लपके गए। 57 रन पर गुजरात ने दूसरा विकेट गंवाया।
APR 30, 2026 21:47 IST

GT vs RCB, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: हेजलवुड का महंगा ओवर

पारी का दूसरा ओवर हेजलवुड ने डाला और इस ओवर में गिल ने 2 छक्के और 3 चौके सहित 24 रन जड़े। 156 रन का पीछा कर रही है टाइटंस।
APR 30, 2026 21:17 IST

GT vs RCB, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: 155 रन पर ढेर हुई आरसीबी

आरसीबी की टीम 19.2 ओवर में 155 रन बनाकर ढेर हो गई। जोश हेजलवुड रन आउट होकर पवेलियन लौटे। वो अपना खाता नहीं खोल सके।
APR 30, 2026 21:15 IST

GT vs RCB, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: अरशद ने किया अय्यर का शिकार

20वें ओवर की पहली गेंद पर वेंकटेश अय्यर साई सुदर्शन के हाथों अरशद खान की गेंद पर लपके गए। उन्होंने 12 (15) रन बनाए। 155 के स्कोर पर नौवां झटका आरसीबी को लगा।
APR 30, 2026 21:13 IST

GT vs RCB, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: 19 ओवर में आरसीबी ने बनाए 155 रन

आरसीबी ने 19 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बना लिए हैं। वेंकटेश अय्यर 12 (14) और भुवनेश्वर कुमार 15 (15) रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 30, 2026 21:11 IST

GT vs RCB, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: 150 रन के पार पहुंची आरसीबी

आरसीबी ने 18.4 ओवर में 150 रन के आंकड़े को पार कर लिया है।
APR 30, 2026 21:07 IST

GT vs RCB, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: 17 ओवर में 143/8 रन

आरसीबी ने 17 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 143 रन पर बना लिए हैं। भुवी 10 (12) और वेंकटेश 5(11) रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 30, 2026 20:53 IST

GT vs RCB, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: 15 ओवर में आरसीबी ने बनाए 132 रन

आरसीबी ने 15 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन बना लिए हैं। वेंकटेश अय्यर 2 (2) और भुवनेश्वर कुमार 4 (3) रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 30, 2026 20:51 IST

GT vs RCB, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: शेफर्ड बने होल्डर का शिकार

रोमारियो शेफर्ड जेसन होल्डर की गेंद पर 17 (15) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वेंकटेश अय्यर 2 (2) रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 30, 2026 20:46 IST

GT vs RCB, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: वेंकटेश अय्यर बने इम्पैक्ट सब

पडिक्कल के आउट होने के बाद आरसीबी ने इम्पैक्ट सब के रूप में वेंकटेश अय्यर को भेजा है।
APR 30, 2026 20:45 IST

GT vs RCB, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: राशिद का शिकार बने पडिक्कल

विकेटों की पतझड़ के बीच देवदत्त पडिक्कल राशिद खान की गेंद पर बोल्ड हो गए। पडिक्कल 40 (24) रन बना सके। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के जड़े।
APR 30, 2026 20:40 IST

GT vs RCB, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: 13 ओवर में आरसीबी ने बनाए 113 रन

आरसीबी ने 13 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए हैं। 13वें ओवर में रबाडा ने 13 रन दिए और अपने स्पेल का अंत 4 ओवर में 44 रन एक विकेट के साथ किया। पडिक्कल 40 (23) और शेफर्ड 4 (9) रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 30, 2026 20:35 IST

GT vs RCB, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: 100 रन के पार पहुंची आरसीबी

आरसीबी ने विकेटों की पतझड़ के बीच 100 रन के आंकड़े को 12वें ओवर की पांचवींं गेंद पर छू लिया। आरसीबी ने 12 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं। देवदत्त पडिक्कल 29 (20) और रोमारियो शेफर्ड 3 (6) रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 30, 2026 20:33 IST

GT vs RCB, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: आरसीबी ने 11 ओवर में बनाए 97 रन

आरसीबी ने गुजरात के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 97 रन बना लिए हैं। रोमारियो शेफर्ड 1 (3) और देवदत्त पडिक्कल 28 (17) रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 30, 2026 20:29 IST

GT vs RCB, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: क्रुणाल बने अरशद का शिकार

पारी के 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर क्रुणाल पांड्या को अरशन ने शार्ट पिच गेंद पर शार्ट कवर पर कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। क्रुणाल 4 (4) रन बना सके।
APR 30, 2026 20:27 IST

GT vs RCB, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: आरसीबी ने 10 ओवर में बनाए 91 रन

आरसीबी ने 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए हैं। देवदत्त पडिक्कल 28(17) और क्रुणाल पांड्या 0(2) रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 30, 2026 20:25 IST

GT vs RCB, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: टिम डेविड बने राशिद का शिकार

टिम डेविड की पारी का अंत दसवें ओवर की चौथी गेंद पर राशिद खान ने किया। डेविड 9 रन बनाकर जेसन होल्डर के हाथों लपके गए। 91 के स्कोर पर आरसीबी की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। देवदत्त पडिक्कल 28(17) रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 30, 2026 20:23 IST

GT vs RCB, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: 9 ओवर में आरसीबी ने बनाए 89 रन

आरसीबी ने विकेटों की पतझड़ के बीच 9 ओवर में 4 विकेट पर 89 रन बना लिए हैं।टिम डेविड 8 (3) और देवदत्त पडिक्कल 26 (15) रन बनाकर खेल रहे हैं।