क्रिकेट

GT Road To Final: सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस को हराकर IPL 2023 के फाइनल में पहुंची हार्दिक की 'टाइटंस'

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 27, 2023, 07:50 AM IST

TATA IPL 2023, Gujarat Titans Road To Final: डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस ने आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस को शिकस्त देकर आईपीएल 2023 के खिताबी मुकाबले की टिकट हासिल कर ली है। पहले बल्लेबाजी करने हुए गुजरात ने मुंबई के सामने 234 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन मुंबई की पलटन इस स्कोर को हासिल नहीं कर पाई। इसी जीत के साथ गुजरात लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंच गई।

Image

गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी। (फोटो- IPL)

TATA IPL 2023, Gujarat Titans Road To Final: दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेले गए दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस ने आईपीएल की सबसे सफल टीम को 62 रन से हराया। मुंबई के सामने गुजरात ने जीत के लिए 234 रन का लक्ष्य था, लेकिन मुंबई की टीम 171 रन पर ऑलआउट हो गई। इसी जीत के साथ गुजरात की टीम आईपीएल 2023 के खिताबी मुकाबले में पहुंच गई है। ऐसा पहली बार हुआ है कि गुजरात ने मुंबई को हराने में सफल रही है। गुजरात की टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। अब 28 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले खिताबी मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस का सामना आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स से सामना होगा।

पिछले सीजन में पॉइंट टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम गुजरात ने इस सीजन में चेन्नई के खिलाफ जीत के साथ शुरुआत की, लेकिन मौजूदा सीजन के पहले क्वालीफायर में चेन्नई ने गुजरात से हिसाब बराबर कर फाइनल में जगह पक्की कर ली थी। पूरे सीजन में गुजरात ने एकबार जीत की हैट्रिक भी लगाई। गुजरात ने लीग मुकाबले के दौरान 14 मैचोंं में से 10 मैचों में जीत हासिल की। गुजरात लीग मुकाबले में 10 मैच जीतने वाली इकलौती टीम रही।

कोलकाता ने रोका गुजरात का विजयी रथ

गुजरात टाइटंस के विजयी रथ को कोलकाता नाइटराइडर्स ने रोका। शुरुआत दो मुकाबले में जीत के बाद गुजरात को होम ग्राउंड पर कोलकाता नाइटराइडर्स से पहली हार मिली थी। इसके बाद गुजरात ने मोहाली में पंजाब के खिलाफ जीत हासिल कर दोबारा जीत के रथ पर सवार हुई।

मुंबई के खिलाफ घर पर गुजरात ने की थी वापसी

गुजरात को होम ग्राउंड पर 7 मैचों में से 4 में जीत मिली थी, जबकि तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। होम ग्राउंड पर जीत के साथ शुरुआत करने वाली गुजरात को दूसरे मैच में कोलकाता से और तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से हार झेलनी पड़ी थी। चौथे मुकाबले में मुंबई को मात देकर गुजरात ने एक बार फिर वापसी की थी। इसके बाद दिल्ली से हार मिली, लेकिन इसके बाद लखनऊ और हैदराबाद के खिलाफ जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाई थी।

चेन्नई से हार के बाद बढ़ी थी मुश्किल

आईपीएल के 16वें सीजन के पहले क्वालीफायर मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स से हार झेलनी के बाद गुजरात टाइटंस की मुश्किल बढ़ गई थी। लेकिन दूसरे क्वालीफायर में रोहित की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और शानदार गेंदबाजी कर खिताबी मुकाबले में जगह पक्की की।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article