क्रिकेट

WPL 2023: इस खिलाड़ी के अनुभव पर निर्भर होंगी गुजरात जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 4, 2023, 01:35 PM IST

Womens Premier League 2023: विमेंस प्रीमियर लीग का शनिवार से आगाज होने जा रहा है। लीग का पहला मुकाबला नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में शाम 8 बजे से गुजरात जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। मैच शुरू होने से पहले गुजरात जाएंट्स की कप्तान बेथ मूनी ने कही यह बात।

Image

गुजरात जाएंट्स की कप्तान बेथ मूनी। (Instagram)

Womens Premier League 2023: गुजरात जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी को भले ही टीम की अगुआई का ज्यादा अनुभव नहीं हो, लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि वह अपनी पूर्व सलामी जोड़ीदार और मुख्य कोच राशेल हेन्स की मदद से विमेंस प्रीमियर लीग के शुरूआती चरण के दौरान कुछ विशेष करने में सफल रहेंगी।

हर कोई है उत्साहित

मुंबई इंडियंस के खिलाफ शनिवार को गुजराट जाएंट्स के पहले मैच से पहले बेथ मूनी ने कहा, ‘मुझे यहां आए अभी 36 घंटे ही हुए हैं। मैं कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ियों से मिली। हर कोई अपना बेहतरीन करने के लिये उत्साहित है।’ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच विजयी पारी खेलने वाली मूनी ने कहा, ‘मैं भी रोमांचित हूं और पहले मैच का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं।’

नहीं है कप्तानी में अनुभव

बेथ मूनी ने कहा, ‘कप्तानी में मेरा इतना अनुभव नहीं है, लेकिन तब मैं युवा थी तो मैंने इसमें काफी अच्छा किया था। मैं राशेल हेन्स को अच्छी तरह जानती हूं और वह भी पहली बार मुख्य कोच की भूमिका निभा रही हैं। मुझे राशेल हेन्स के अनुभव और फैसलों पर पूरा भरोसा है।’

गुजरात का कब किसे होगा मुकाबला

गुजरात जाएंट्स विमेंस प्रीमियर लीग के ओपनिंग मैच में मुंबई इंडियंस से सामना होगा। इसके अलावा टीम का दूसरा मुकाबला 05 मार्च को यूपी वॉरियर्ज से, तीसरा मुकाबला 08 मार्च को रॉयज चैलेंजर्स बेंगलौर से, चौथा मुकाबला 11 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स से, पांचवां मुकाबला 14 मार्च को मुंबई इंडियंस से, छठा मुकाबला 16 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स से, सातवां मुकाबला 18 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से और लीग का आखिरी मुकाबला 20 मार्च को यूपी वॉरयर्ज से होगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article