GT vs MI Match Highlights: तिलक का शतक और अश्वनी के 'चौके' से मुंबई ने 99 रन से दर्ज की जीत, गुजरात 100 रन पर ऑल आउट
GT vs MI Today IPL Match (गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच स्कोरकार्ड ) Scorecard Updates: आईपीएल 2026 के 30वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 99 रन से शिकस्त दी। अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए। तिलक वर्मा ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ा। वह 101 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात की पूरी टीम 100 रन पर सिमट गई। IPL के 30वें मैच के लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुडें।
GT vs MI Match Highlights: तिलक का शतक और अश्वनी के 'चौके' से मुंबई ने 99 रन से दर्ज की जीत, गुजरात 100 रन पर ऑल आउट
मुंबई ने दानिश मालेवर और कृष भरत का आईपीएल डेब्यू कराया है। रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। दानिश, डिकॉक के साथ ओपनिंग करने आए। दानिश दो रन बनाकर आउट हुए। डिकॉक भी 13 रन बनाकर आउट हुए। नमन धीर ने 45 रन की पारी खेली। सूर्या 15 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तिलक वर्मा ने धमाकेदार पारी खेली।
उन्होंने 45 गेंद पर आईपीएल का अपना पहला शतक पूरा किया। यह मुंबई इंडियंस के लिए संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक पूरा किया। इससे पहले सनत जयसूर्या ने 45 गेंद शतक जड़ा था। 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जयसूर्या ने यह उपलब्धि हासिल की थी। तिलक वर्मा 45 गेंद पर 101 रन बनाकर नाबाद रहे।
लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ओवर की पहली गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने साई सुदर्शन को आउट किया। इसके बाद विकेटों का सिलसिला जारी हो गया। गुजरात के लिए सर्वाधिक रन वॉशिंगटन सुंदर ने बनाए। वह 26 रन बनाकर आउट हुए। इनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज 20 का आंकड़ा नहीं पार कर सका।
मुंबई की तरफ से अश्वनी कुमार ने चार ओवर में 24 रन देकर चार विकेट चटकाए। मिचेल सैंटनर और गजनफर ने दो-दो विकेट चटकाए। बुमराह और हार्दिक ने एक-एक विकेट चटकाए। इस जीत के साथ ही मुंबई ने प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है। वह 7वें स्थान पर पहुंच गई है।
आज के मैच की प्लेइंग इलेवन-
मुंबई इंडियंस XI: दानिश मालेवार, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर
गुजरात टाइटंस XI: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा
आईपीएल के 30वें मैच के लाइव अपडेट्स यहां पढ़ें-
GT vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: लगातार चार हार के बाद मुंबई की पहली जीत
GT vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: 99 रन से जीता मुंबई
GT vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: गुजरात का गिरा 8वां विकेट
GT vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: गुजरात का गिरा छठा विकेट
12 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 85/6
GT vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: गुजरात की आधी टीम पवेलियन लौटी
GT vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: मुश्किल में गुजरात
GT vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: 4 ओवर समाप्त
4 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 35/2
GT vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: गुजरात को दो ओवर में लगे दो झटके
GT vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: तिलक की तूफानी पारी
GT vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: तिलक वर्मा का पहला आईपीएल शतक
GT vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: मुंबई ने गंवाया अपना पांचवां विकेट
19 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 177/5
GT vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: तिलक का अर्धशतक
18 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 167/4
GT vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: 15 ओवर समाप्त
15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 122/4
GT vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: मुंबई को लगा चौथा झटका
GT vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: मुंबई की पारी के 10 ओवर समाप्त
10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 75/3
GT vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: मुंबई की हालत खराब
9 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 68/3
GT vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: रबाडा ने सूर्या को मारा क्लीन बोल्ड
6 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 46/3
GT vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: 5 ओवर समाप्त
GT vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: मुंबई को लगा दूसरा झटका
4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 27/2
