LIVE

MI vs GT IPL 2025 Eliminator Match Highlights: मुंबई इंडियन्स ने रोमांचक मुकाबले में दी गुजरात को मात, क्वालीफायर-2 में होगी पंजाब किंग्स से भिड़ंत

GT vs MI Eliminator Match Highlights: मुंबई इंडियन्स ने गुजरात टाइटन्स को रोमांचक एलिमिनेटर मुकाबले में 20 रन के अंतर से मात देकर दूसरे क्वालीफायर में अपनी जगह पक्की कर ली है। जानिए कैसा रहा मैच का हाल।

नवीन चौहानUpdated May 30, 2025, 23:45 IST
MI vs GT IPL 2025 Eliminator Match Highlights: मुंबई इंडियन्स ने रोमांचक मुकाबले में दी गुजरात को मात, क्वालीफायर-2 में होगी पंजाब किंग्स से भिड़ंत

MI vs GT IPL 2025 Eliminator Match Highlights: मुंबई इंडियन्स ने रोमांचक मुकाबले में दी गुजरात को मात, क्वालीफायर-2 में होगी पंजाब किंग्स से भिड़ंत

GT vs MI Eliminator Match Highlights:आईपीएल 2025 के रोमांचक रहे एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटन्स को मुंबई इंडियन्स ने रोमांचक 20 रन देकर क्वालीफायर-2 में एंट्री कर ली है। जहां उसकी पंजाब किंग्स के साथ फाइनल में एंट्री के लिए भिड़ंत होगी। मैच में मुंबई इंडियन्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और रोहित शर्मा की 50 गेंद में 81 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट पर 228 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में गुजरात ने शानदार जवाब दिया और 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 208 रन बना सकी। जबतक साई सुदर्शन मैदान पर थे तबतक गुजरात की टीम मैच में बनी हुई थी। अंत में जीत के लिए आखिरी ओवर में 24 रन बनाने थे लेकिन वो ऐसा नहीं कर सकी और मैच 20 रन के अंतर से गंवा दिया। इस मैच में हार के साथ ही गुजरात के सफर का अंत हो गया। मुंबई ने अपनी छठी खिताबी जीत की संभावनाओं को बरकरार रखा है।

मुंबई इंडियन्स ने एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 228 रन का स्कोर खड़ा किया है। मुंबई को इस स्कोर तक पहुंचाने में रोहित शर्मा का सबसे बड़ा योगदान रहा। रोहित ने 81 रन की पारी खेली। वहीं मुंबई के लिए डेब्यू करने वाले जॉनी बेयर्स्टो ने 47 रन बनाए। सूर्या ने 33 और तिलक वर्मा ने 22 रन का योगदान दिया। कप्तान हार्दिक ने अंतिम ओवरों में 22 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। गुजरात के लिए सबसे ज्यादा 2-2 विकेट प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर ने चटकाए। एक सफलता मोहम्मद सिराज को मिली।

आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में आज गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियन्स के बीच भिड़ंत हो रही है। लीग दौर के बाद अंत तालिका में एक बार की चैंपियन गुजरात तीसरे पायदान पर 14 मैच में 9 जीत और 5 हार के साथ रही थी। वहीं मुंबई इंडियन्स की टीम 14 मैच में 8 जीत और 6 हार के साथ चौथे स्थान पर रही। मुंबई के पास अपने आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज करके टेबल टॉपर बनने का मौका था लेकिन वो ऐसा नहीं कर सकी। पंजाब के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा। ऐसे ही समीकरण गुजरात के सामने थे लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने आखिरी मुकाबले में हार के बाद गुजरात को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। ऐसे में अब दोनों का सामना एलिमिनेटर मुकाबले में हो रहा है। एलिमिनेटर मुकाबले में जीतने वाली टीम दूसरे क्वालीफायर में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी जिसे पहले क्वालीफायर में आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं हारने वाली टीम का सफर आईपीएल 2025 में यहीं पर समाप्त हो जाएगा।

गुजरात और मुंबई की आईपीएल 2025 टीमें (Gujarat Titans and Mumbai Indians Full Squads In IPL 2025)

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians Squad): हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), श्रीजीत कृष्णन (विकेटकीपर), बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिचेल सेंटनर, राज अंगद बावा, रघु शर्मा, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह।

गुजरात टाइटंस की आईपीएल टीम(Gujarat Titans Sqaud): शुभमन गिल (कप्तान), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जोस बटलर, बी साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, निशांत सिंधु, महिपाल लोमरोर, कुमार कुशाग्र, वाशिंगटन सुंदर, गेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद अरशद खान, गुरनूर सिंह बराड़, शेरफेन रदरफोर्ड, आर साई किशोर, कुलवंत खेजरोलिया, करीम जनत, अनुज रावत, मानव सुथार, इशांत शर्मा और जयंत यादव।

MAY 30, 2025 23:32 IST

MI vs GT Eliminator 2025 LIVE SCORE: गुजरात ने 19 ओवर में बनाए 5 विकेट पर 205 रन

गुजरात ने 19 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन बना लिए हैं। जीत के लिए गुजरात को 6 गेंद में 24 रन की दरकार है।
MAY 30, 2025 23:29 IST

MI vs GT Eliminator 2025 LIVE SCORE: रदरफोर्ट बने बोल्ट का शिकार

शेरफेन रदरफोर्ट को 19वें ओवर की पहली गेंद पर कैच दे बैठे। तिलक वर्ना ने उनका कैच लिया। रदरफोर्ट ने 24 (15) रन बनाए।
MAY 30, 2025 23:22 IST

MI vs GT Eliminator 2025 LIVE SCORE: गुजरात को जीत के लिए 18 गेंद में 45 रन की दरकार

गुजरात को मुंबई के खिलाफ जीत के लिए 45 रन की दरकार है। 17 ओवर में गुजरात ने 4 विकेट पर 184 रन बना लिए हैं। तेवतिया 8 और रदरफोर्ट 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAY 30, 2025 23:14 IST

MI vs GT Eliminator 2025 LIVE SCORE: रदरफोर्ट पिच पर मौजूद

साई सुदर्शन के आउट होने के बाद पिच पर रदरफोर्ट पैर जमाए हुए हैं। उन्होंने 9 गेंद में 17 रन बना लिए हैं। 26 गेंद में जीत के लिए 59 रन गुजरात को बनाने हैं। राहुल तेवतिया बल्लेबाजी करने उतरे हैं।
MAY 30, 2025 23:12 IST

MI vs GT Eliminator 2025 LIVE SCORE: सुदर्शन बने ग्लीसेन का शिकार

साई सुदर्शन को ग्लीसेन ने बोल्ड कर दिया। ग्लीसन की गेंद को विकेट के पीछे खेलने की कोशिश में सुदर्शन चूक गए। उन्होंने 80 रन 49 गेंद में बनाए। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 1 छक्के जड़े।
MAY 30, 2025 23:07 IST

MI vs GT Eliminator 2025 LIVE SCORE: गुजरात ने 15 ओवर में बनाए 161 रन

साई सुदर्शन की आतिशी पारी की बदौलत गुजरात ने 229 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 161 रन बना लिए हैं। सुदर्शन 81 (48) और रदरफोर्ट 8 (6) रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAY 30, 2025 23:05 IST

MI vs GT Eliminator 2025 LIVE SCORE: रदरफोर्ट उतरे बल्लेबाजी करने

वॉशिंगटन सुंदर के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने शेरफेन रदरफोर्ट उतरे हैं। 14 ओवर में गुजरात ने 2 विकेट पर 152 रन बना लिए हैं। सुदर्शन 79 (46) और रदरफोर्ट 1(2) रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAY 30, 2025 23:03 IST

MI vs GT Eliminator 2025 LIVE SCORE: बुमराह ने दिलाई मुंबई को तीसरी सफलता

जसप्रीत बुमराह ने अपने तीसरे ओवर में वॉशिंगटन सुंदर को बोल्ड करके तीसरी सफलता मुंबई को दिलाई। सुंदर बुमराह की सटीक यॉर्कर पर बोल्ड हो गए। 151 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा।
MAY 30, 2025 22:55 IST

MI vs GT Eliminator 2025 LIVE SCORE: गुजरात ने 13 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 148 रन

गुजरात टाइटन्स ने 13 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 148 रन बना लिए हैं। सुदर्शन 77 और सुंदर 47 रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए 42 गेंद में 81 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAY 30, 2025 22:52 IST

MI vs GT Eliminator 2025 LIVE SCORE: गुजरात ने 12 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 130 रन

गुजरात ने 12 ओवर मं 2 विकेट के नुकसान पर 130 रन बना लिए हैं। सुंदर ने 31 (18) और साई सुदर्शन ने 76 (42) रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAY 30, 2025 22:44 IST

MI vs GT Eliminator 2025 LIVE SCORE: सुदर्शन ने पूरे किए 750 रन

साई सुदर्शन ने अपनी पारी में 72 रन का आंकड़ा पार करते ही आईपीएल 2025 में 750 रन के आंकड़े को पार कर लिया। वो ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय हैं।
MAY 30, 2025 22:42 IST

MI vs GT Eliminator 2025 LIVE SCORE: गुजरात ने 11 ओवर में बनाए 119/2 रन

साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में 2 विकेट पर 119 रन बना लिए हैं। सुदर्शन 70(38) और सुंदर 26 (16) रन बनाकर खेल रहे हैं। 11 वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने 13 रन लुटाए।
MAY 30, 2025 22:19 IST

MI vs GT Eliminator 2025 LIVE SCORE: गुजरात को लगा दूसरा झटका

गुजरात ने 67 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवा जिया है। 20 रन बनाकर कुसल मेंडिस हिट विकेट हो गए।
MAY 30, 2025 22:10 IST

MI vs GT Eliminator 2025 LIVE SCORE: गुजरात ने 5 ओवर में बनाए 55/1 रन

गुजरात टाइटन्स ने 5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए हैं। सुदर्शन 32(19) और कुसल मेंडिस 20 (9) रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAY 30, 2025 22:07 IST

MI vs GT Eliminator 2025 LIVE SCORE: पचास रन के पार पहुंचा गुजरात

गुजरात टाइटन्स ने अपनी पारी के 50 रन साई सुदर्शन के हार्दिक पांड्या की गेंद पर कवर की दिशा में चौका जड़कर 4.4 ओवर में पचास रन के पार पहुंचा दिया।
MAY 30, 2025 22:06 IST

MI vs GT Eliminator 2025 LIVE SCORE: गेंदबाजी करने आए हार्दिक पांड्या

पांचवें ओवर में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या गेंदबाजी करने आए हैं। हार्दिक के सामने गुजरात की रन गति को कम करके एक और विकेट हासिल करने की चुनौती है।
MAY 30, 2025 22:05 IST

MI vs GT Eliminator 2025 LIVE SCORE: गुजरात ने 4 ओवर में बनाए 41/1 रन

गुजरात ने 4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 41 रन बना लिए हैं। सुदर्शन 23 (15) और 15 (7) रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAY 30, 2025 22:01 IST

MI vs GT Eliminator 2025 LIVE SCORE: तीसरे ओवर मे बोल्ट की हुई धुनाई

शुभमन गिल को पहले ओवर में शिकार बनाने वाले ट्रेंट बोल्ट की तीसरे ओवर में जमकर धुनाई साई सुदर्शन और कुसल मेंडिस की जोड़ी ने लगाई। तीन ओवर में मुंबई ने 30 रन एक विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। कुसल मेंडिस 14 (6) और साई सुदर्शन 14 (10) रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAY 30, 2025 21:53 IST

MI vs GT Eliminator 2025 LIVE SCORE: 2 ओवर में गुजरात ने बनाए 5/1 रन

गुजरात ने जीत के लिए 229 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 ओवर में 1 विकेट पर 9 रन बना लिए हैं। सुदर्शन 5 और मेंडिस 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAY 30, 2025 21:50 IST

MI vs GT Eliminator 2025 LIVE SCORE: दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए बुमराह

कप्तान हार्दिक ने पारी के दूसरे ही ओवर में जसप्रीत बुमराह के हाथों में गेंद खमा दी है।