LIVE

GT vs DC Highlights: जोस बटलर के दमदार पारी के दम पर गुजरात ने दिल्ली को 7 विकेट से रौंदा

GT vs DC Highlights: आईपीएल के 18वें सीजन का 35वां मैच गुजरात टाइटंस के नाम रहा। दिल्ली के खिलाफ इस मैच में टाइटंस ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। आखिरी ओवर तक चले इस मुकाबले में जोस बटलर ने 97 और तेवतिया ने 7 रन की नाबाद पारी खेलकर मैच फिनिश किया। इस जीत के साथ ही गुजरात प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई।

समीर कुमार ठाकुरUpdated Apr 19, 2025, 19:57 IST
Follow on Google News
GT vs DC Highlights: जोस बटलर के दमदार पारी के दम पर गुजरात ने दिल्ली को 7 विकेट से रौंदा

GT vs DC Highlights: जोस बटलर के दमदार पारी के दम पर गुजरात ने दिल्ली को 7 विकेट से रौंदा

GT vs DC Live Score (GT बनाम DC) Today IPL Match Live Cricket Score Online, Gujarat Banam Delhi T20 Aaj Ke Match Ka Scorecard (गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स आज के टी 20 मैच का लाइव क्रिकेट का स्कोरकार्ड) LIVE Updates: गुजरात टाइटंस ने जोस बटलर के विस्फोटक पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हरा दिया। गुजरात के सामने 204 रन का विशाल लक्ष्य था, जिसे गुजरात ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। जोस बटलर ने 97 रन की नाबाद पारी खेली। आखिरी ओवर में गुजरात को 10 रन की दरकार थी, जिसे बटलर और तेवतिया की जोड़ी ने 2 गेंद पर ही बना दिया। तेवतिया ने स्टार्क की पहली गेंद पर छक्का और दूसरी गेंद पर चौका मारकर मैच फिनिश किया। यह गुजरात की 7 मैच में 5वीं जीत है और इस जीत के साथ ही गुजरात ने प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर जगह बना ली। इससे पहले आशुतोष शर्मा की बल्लेबाजी के दम पर दिल्ली ने गुजरात के सामने 204 रन का लक्ष्य रखा। आशुतोष शर्मा ने 19 गेंद में 37 रन की पारी खेली। आशुतोष के अलावा कप्तान अक्षर पटेल ने 39 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 31 रन की पारी खेली। गुजरात की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 विकेट चटकाए।


गुजरात और दिल्ली की प्लेइंग इलेवन-
दिल्ली की प्लेइंग इलेवन (DC Playing XI Today Match)- अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार

गुजरात की प्लेइंग इलेवन (GT Playing XI Today Match)- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ईशांत शर्मा

APR 19, 2025 19:43 IST

GT vs DC Live Score:गुजरात ने दिल्ली को हराया

गुजरात टाइटंस ने जोस बटलर के विस्फोटक पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हरा दिया। गुजरात के सामने 204 रन का विशाल लक्ष्य था, जिसे गुजरात ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। जोस बटलर ने 97 रन की नाबाद पारी खेली। यह गुजरात की 7 मैच में 5वीं जीत है और इस जीत के साथ ही गुजरात ने प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर जगह बना ली।
APR 19, 2025 18:11 IST

GT vs DC Live Score: तीसरे ओवर में गुजरात का स्कोर- GT 29/1 (2.5)

गिल के विकेट के बाद भी गुजरात का रन-रेट धीमा नहीं हुआ है। 2.5 ओवर में 29 रन बना लिए हैं। बटलर और साई सुदर्शन बल्लेबाजी कर रहे हैं।
APR 19, 2025 17:38 IST

GT vs DC Live Score:गुजरात के सामने 204 का टारगेट

गुजरात के सामने दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। दिल्ली की ओर से अक्षर पटेल ने 39 और आशुतोष शर्मा ने 37 रन की पारी खेली।
APR 19, 2025 16:49 IST

GT vs DC Live Score: दिल्ली का स्कोर 146 रन

14 ओवर के बाद दिल्ली ने 3 विकेट के नुकसान पर 146 रन बना लिए हैं। अक्षर और स्टब्स की जोड़ी मैदान पर मौजूद है। अक्षर 32 और स्टब्स 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों चौथे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी कर चुके हैं।
APR 19, 2025 16:11 IST

GT vs DC Live Score: पावरप्ले रहा दिल्ली के नाम

दिल्ली ने पावरप्ले में 2 विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए हैं। पावरप्ले में उसने केएल राहुल और अभिषेक पोरेल का विकेट गंवाया। पोरेल 18 और राहुल 28 रन बनाकर आउट हुए।
APR 19, 2025 16:10 IST

GT vs DC Live Score: गुजरात की प्लेइंग इलेवन

आज के मैच में गुजरात की प्लेइंग इलेवन- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ईशांत शर्मा।
APR 19, 2025 15:11 IST

GT vs DC Live Score: दिल्ली की प्लेइंग इलेवन

आज के मैच में दिल्ली की प्लेइंग इलेवन-अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार
APR 19, 2025 15:04 IST

GT vs DC Live Score: गुजरात ने पहले गेंदबाजी चुनी

आज के मैच में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।
APR 19, 2025 15:03 IST

GT vs DC Live Score: दोनों टीमों की स्थिति

इससे पहले मौजूदा सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने 6 मैचों में 5 मैच जीते हैं। उन्होंने सिर्फ एक मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ गंवाया है। वहीं, गुजरात टाइटंस की टीम ने अब तक 6 मैचों में 4 मैच जीते हैं और 2 मैच हारे हैं।
APR 19, 2025 13:38 IST

GT vs DC Live Score: इस मैदान पर हुए पिछले 5 मुकाबले और उसके नतीजे

  1. 21 मई 2024गुजरात-हैदराबादहैदराबाद- 159 (19.3 ओवर), कोलकाता- 164/2 (13.4 ओवर)कोलकाता 8 विकेट से जीता
  2. 22 मई 2024राजस्थान-बेंगलुरूबेंगलुरू- 172/8, राजस्थान- 174/6 (19 ओवर)राजस्थान 4 विकेट से जीता
  3. 25 मार्च 2025पंजाब-गुजरातपंजाब- 243/5, गुजरात- 232/5पंजाब 11 रन से जीता
  4. 29 मार्च 2025गुजरात-मुंबईगुजरात- 196/8, मुंबई- 160/6गुजरात 36 रन से जीता
  5. 9 अप्रैल 2025राजस्थान-गुजरातगुजरात- 217/6, राजस्तान- 159 ऑल-आउटगुजरात 58 रन से जीता
APR 19, 2025 12:54 IST

GT vs DC Live Score: आज के मैच में दिल्ली के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

दिल्ली कैपिटल्स टीम की तरफ से कप्तान अक्षर पटेल के अलावा तेज गेंदबाज और पिछले मैच में सुपर ओवर में टीम को जीत दिलाने वाले मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc), अगर फिट हुए तो कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) भी दम दिखाएंगे। बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा फैंस की नजरें ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs), केएल राहुल (KL Rahul) और आशुतोष शर्मा (Ashutosh Sharma) पर टिकी होंगी।
APR 19, 2025 12:52 IST

GT vs DC Live Score: गुजरात के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

गुजरात टाइटंस की तरफ से साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं, उनके अलावा कप्तान गिल से बड़ी पारी की उम्मीद होगी, जोस बटलर (Jos Buttler), शाहरुख खान (Shahrukh Khan), राशिद खान (Rashid Khan) और साई किशोर (Sai Kishore) से फैंस को काफी उम्मीदें रहेंगी।
APR 19, 2025 12:39 IST

GT vs DC Live Score: आज अहमदाबाद के मौसम का हाल (Ahmedabad Weather Today)

गुजरात और दिल्ली के बीच आज का आईपीएल मुकाबला अहमदाबाद में होना है तो यहां के मौसम के बारे में भी जान लेते हैं। आज अहमदाबाद में मौसम काफी गर्म रहने वाला है और ये मैच भी दोपहर में खेला जाएगा तो खिलाड़ियों को इसके लिए पूरी तैयारी के साथ उतरना होगा। दिन में तेज धूप खिली रहेगी, बारिश या बादलों के कोई आसार नहीं हैं। उमस कम रहेगी लेकिन तपिश बहुत तेज होगी। आज अहमदाबाद का अधिकतम तापमान तकरीबन 40 डिग्री सेंटीग्रेड तक जा सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है।
APR 19, 2025 12:24 IST

GT vs DC Live Score: कब शुरू होगा दिल्ली और गुजरात का मुकाबला


दिल्ली और गुजरात के बीच खेला जाने वाला आज का मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी दोपहर 3 बजे होगा। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।