GT vs CSK Highlights: आखिरी मैच में चला नूर का जादू, जीत के साथ किया चेन्नई ने सीजन का अंत
GT vs CSK Highlights: आईपीएल में आज गुजरात टाइटंस को सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई ने इस मुकाबले को 83 रन से अपने नाम किया। जीत के बावजूद भी चेन्नई ने आखिरी में फिनिश किया।
GT vs CSK Highlights: आखिरी मैच में चला नूर का जादू, जीत के साथ किया चेन्नई ने सीजन का अंत
हेड टू हेड में कैसा है रिकॉर्ड
हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी नजर आता है। अब तक खेले गए कुल 7 मुकाबलों में 4 में गुजरात को जीत मिली है जबकि 3 मुकाबला चेन्नई ने जीते हैं। इस मैदान पर गुजरात का प्रदर्शन और भी अच्छा रहा है। यहां चेन्नई के खिलाफ उसे 2 मुकाबलों में जीत मिली है जबकि एकमात्र हार उसे आईपीएल 2023 फाइनल में मिली है।
गुजरात और चेन्नई की प्लेइंग इलेवन
चेन्नई की प्लेइंग इलेवन- आयुष म्हात्रे, डेवन कॉन्वे, उर्विल पटेल, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, दीपक हुडा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद।
गुजरात की प्लेइंग इलेवन- शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, गेराल्ड कोएत्ज़ी, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, अरशद खान, प्रसिद्ध कृष्णा
