क्रिकेट

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और प्रशासक मौरिस का 62 साल की उम्र में निधन

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और ईसीबी के सीईओ ह्यू मौरिस का निधन हो गया वह 62 साल के थे। वह पिछले कुछ साल में आंतों के कैंसर से जूझने के बाद हुआ।

Image

ईसीबी के पूर्व सीईओ ह्यू मौरिस (@GlamCricket X)

कार्डिफ (वेल्स): इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ह्यू मौरिस का निधन हो गया है। वह 62 साल के थे। वेल्स काउंटी टीम ग्लेमोर्गन ने रविवार को एक बयान में कहा कि उनकी टीम के पूर्व कप्तान मौरिस का निधन पिछले कुछ साल में आंतों के कैंसर से जूझने के बाद हुआ।

सलामी बल्लेबाज के तौर पर मौरिस ने इंग्लैंड के लिए तीन मैच खेले और 1997 में ग्लेमोर्गन काउंटी को चैंपियन बनने में मदद की। इसके एक साल बाद उन्होंने संन्यास ले लिया। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 19,785 रन बनाए और उनका बल्लेबाजी औसत 40.29 था। इसके बाद उन्होंने 16 साल तक ईसीबी में कई भूमिकाओं में काम किया जिसमें सीईओ की भूमिका भी शामिल रही।

मौरिस 2013 में ग्लेमोर्गन में सीईओ तौर पर लौटे और टीम को वित्तीय दिक्कतों से उबरने में मदद की। ग्लेमोर्गन के मौजूदा सीईओ डैन चेरी ने कहा कि मौरिस ‘एक महान खिलाड़ी, बिना थके काम करने वाले प्रशासक, और बहुत गरिमा और ईमानदारी वाले एक बेहतरीन इंसान थे। ह्यू हमारे लिए एक शानदार विरासत छोड़ गए हैं, विशेषकर सोफिया गार्डन्स में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम के तौर पर जो उस मैदान से बहुत अलग है जब उन्होंने पहली बार एक किशोर के तौर पर ग्लेमोर्गन के लिए खेला था। साथ ही वेल्स फायर फ्रेंचाइजी (द हंड्रेड प्रतियोगिता में) के रूप में जो 2020 के दशक और उसके बाद क्रिकेट की दुनिया में और भी बड़ी सफलता के लिए तैयार है।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article