क्रिकेट

रवि शास्त्री ने बताया, धोनी के कप्तान रहते उनकी क्यों थी विराट कोहली पर नजर?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 11, 2024, 06:25 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि एमएस धोनी के कप्तान रहते उनकी नजर विराट कोहली के ऊपर क्यों थी?

Image

विराट कोहली और एमएस धोनी

नई दिल्ली:भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री और विराट कोहली के बीच रिश्ते बेहद मजबूत हैं। दोनों एक दूसरे को बेहद पसंद करते हैं। रवि शास्त्री के कोच रहते विराट कोहली ने टीम इंडिया की कमान संभाली और सफलता का नया इतिहास लिखा। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया है कि एमएस धोनी के कप्तान रहते उनकी नजर विराट कोहली पर क्यों थी?

विराट के अंदर नजर आया था बगैर तराशा हीरा

शास्त्री ने माइकल आर्थटन को दिए हालिया इंटरव्यू में कहा, मेरे कोच रहते टीम में बहुत से शानदार खिलाड़ी थे लेकिन मैं एक शानदार टीम देखना चाहता था। मैं टेस्ट क्रिकेट को सर्वोच्च बनाना चाहता था और जीत हासिल करना चाहता था। ऐसे में मुझे विराट कोहली के अंदर एक बगैर तराशा हीरा नजर आया। जब एमएस धोनी मेरी टीम के कप्तान थे उस वक्त भी मेरी नजर विराट कोहली पर थी। मैंने कोच बनने के बाद दूसरे महीने में ही विराट से कह दिया था कि तुम कप्तानी करने के लिए तैयार रहो, हालांकि ऐसा होने में वक्त लगेगा लेकिन तब तक देखो, समझो और तैयार रहो।

कड़ी मेहनत करने और मुश्किल क्रिकेट खेलने के लिए तैयार था विराट

शास्त्री ने आगे कहा, विराट टेस्ट क्रिकेट में पूरी तरह व्यस्त था। वो उसके लिए प्रोत्साहित भी था। वो कड़ी मेहनत करने के लिए और अच्छी क्रिकेट खेलने के लिए तैयार था। जिससे मेरी उसके प्रति सोच का नजरिया बदला। जब आप ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान जैसी टीमों के खिलाफ खेलते हैं तब आपके पास किसी भी तरह का कोई बहाना नहीं होना चाहिए। भारत का घातक पेस अटैक तैयार करने के लिए वो हमेशा तैयार था। इसके बाद जो हुआ वो इतिहास के पन्नों में दर्ज है। हमने ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती और इंग्लैंड में पांच मैच की टेस्ट सीरीज बराबर करने में सफल रहे।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article