क्रिकेट

लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने टूटा 51 साल का रिकॉर्ड, इंग्लैंड ने बना दिया सबसे बड़ा टोटल

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लॉर्ड्स के मैदान पर सबसे बड़े टोटल का रिकॉर्ड बना दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 387 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने 135 गेंद में 141 रन जबकि जैकब बेथल ने 93 गेंद में 91 रन का योगदान दिया।

Image

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (साभार-X)

इंग्लैंड ने तीन मैचों की श्रृंखला के अंतिम और निर्णायक वनडे में रविवार को यहां भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 387 रन बनाये। इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने 135 गेंद में 141 रन जबकि जैकब बेथल ने 93 गेंद में 91 रन का योगदान दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 192 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। डकेट ने इसके साथ ही ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर वनडे में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड कायम किया। जो रूट ने 48 गेंद में नाबाद 74 जबकि जोस बटलर ने 13 गेंद में नाबाद 41 रन की आक्रामक पारी खेली। दोनों ने महज 20 गेंद में 63 रन की अटूट साझेदारी कर टीम के बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

लॉर्ड्स में सबसे बड़ा स्कोर

लॉर्ड्स में सबसे बड़े टोटल का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम ही था। इंग्लैंड ने 1975 वर्ल्ड कप के दौरान भारत के खिलाफ 4 विकेट के नुकसान पर 334 रन का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन अब यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के हाथों ही टूट गया। इंग्लैंड की तूफानी बल्लेबाजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आखिरी 10 ओवर में उसने 126 रन बनाए।

लॉर्ड्स में सबसे बड़ा टोटल

इंग्लैंड बनाम भारत387/3
इंग्लैंड बनाम भारत334/4
साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड330/8
इंग्लैंड बनाम आयरलैंड328/6

टॉप थ्री बल्लेबाजों का धमाल

इंग्लैंड की ओर से इस मुकाबले में टॉप थ्री बल्लेबाजों का धमाल देखने को मिला। बेन डकेट ने 135 गेंद में 141 रन की पारी खेली। यह वनडे में डकेट की सबसे बड़ी पारी है। इतना ही नहीं वनडे क्रिकेट में यह किसी भी बल्लेबाज का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है। डकेट के अलावा जैकब बेथल ने 93 गेंद में 91 और जो रूट ने 48 गेंद में 74 रन की नाबाद पारी खेली।

साझेदारी का नया रिकॉर्ड

इंग्लैंड की सलामी जोड़ी ने इस मुकाबले में पहले विकेट के लिए 192 रन की साझेदारी की। यह लॉर्ड्स के मैदान पर सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भी है। इससे पहले इस मैदान पर सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड साल 1980 में ज्योफरी बॉयकॉट और पीटर विली के बीच था जिन्होंने 135 रन की साझेदारी की थी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article