ENG vs WI, टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच हाईलाइट्स : वेस्टइंडीज ने 10 साल बाद इंग्लैंड को दी टी20 विश्व कप में पटखनी, दर्ज की लगातार दूसरी जीत
ENG vs WI T20 World Cup 2026 Match Highlights: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को ग्रुप सी के मुकाबले में 30 रन के अंतर से पटखनी देकर लगातार दूसरी जीत टी20 विश्व कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।
ENG vs WI, टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच हाईलाइट्स : वेस्टइंडीज ने 10 साल बाद इंग्लैंड को दी टी20 विश्व कप में पटखनी, दर्ज की लगातार दूसरी जीत
वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन का स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए इंग्लैंड को 197 विंड़ीज के लिए शेरफेन रदरफोर्ड ने 76(42) रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा रोस्टन चेज ने 34(29) और जेसन होल्डर ने 33(17) रन की पारी खेली। इंग्लैड के लिए जैमी ओवरटन और आदिल राशिद ने 2-2 विकेट लिए। वहीं जोफ्रा आर्चर ने एक-एक विकेट लिए।
टी20 विश्व कप 2026 में आज दिन के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ंत होने जा रही है। दोनों ही टीमों का ये दूसरा मुकाबला है। दोनों एक-एक मैच जीत चुकी हैं। दोनों के खाते में 2-2 अंक हैं। वेस्टइंडीज ग्रुप सी में पहले और इंग्लैंड की टीम तीसरे पायदान पर है। वेस्टइंडीज को बढ़त नेट रन रेट के आधार पर हासिल है। सुपर सिक्स राउंड में पहुंचने के लिए ये मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए अहम है। ग्रुप सी का ये सबसे अहम मुकाबला है जो टीम इस मैच में जीत दर्ज करेगी वो पहले पायदान पर रहेगी। ऐसे में इंग्लैंड और विंडीज दोनों ही टीमें किसी भी सूरत में इस मैच में जीत दर्ज करना चाहेंगी। इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) और वेस्टइंडीज की (Shai Hope) संभाल रहे हैं। मैच के ताजा स्कोर अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।
ऐसी है दोनों टीम:
इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket team):
हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), टॉम बैंडन (विकेटकीपर), फिल साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जैकब बेथेल, सैम करेन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टोंग।
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (West Indies Cricket team):
शाई होप (कप्तान एवं विकेटकीपर), जॉनसन चार्ल्स (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, ब्रैंडन किंग, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्विंटिन सैम्पसन, रोस्टन चेज़, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्डे, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, जेडन सील्स।
